समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव और कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक रविवार रात को दिल्ली में शादी के बंधन में बंध गए। समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। दोनों की शादी की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा रही। आगे देखें पंखुड़ी की शादी की तस्वीरें जिनमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं...
विज्ञापन
2 of 12
सपा नेता अनिल यादव और कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी ने की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर दंपती को बधाई दी। इस पर पंखुड़ी ने ट्वीट कर धन्यवाद भी कहा।
विज्ञापन
3 of 12
सपा नेता अनिल यादव और कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी ने की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिल नोएडा के नवादा गांव में रहते हैं। दिल्ली निवासी पंखुड़ी पाठक पहले समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता थीं और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के करीबी लोगों में शुमार थीं।
4 of 12
सपा नेता अनिल यादव और कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी ने की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अनिल-पंखुड़ी की शादी की बात सामने आने पर विवाद भी हुआ। अनिल की पूर्व पत्नी ज्योति यादव मीडिया के सामने आई और अनिल व उनके भाई पर कई तरह के आरोप लगाए।
विज्ञापन
5 of 12
सपा नेता अनिल यादव और कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी ने की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद ज्योति ने गाजियाबाद व नोएडा के एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत भी की। इस मामले में अनिल यादव ने भी अपना पक्ष रखा और खुद को सही ठहराया।
विज्ञापन
6 of 12
सपा नेता अनिल यादव और कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी ने की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या था अनिल की पहली पत्नी का आरोप
दरअसल शादी से दो दिन पहले अनिल यादव की पहली पत्नी सामने आई और उसने मीडिया के सामने अपने तलाकशुदा पति व पंखुड़ी पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अनिल यादव की पहली पत्नी ज्योति का कहना है कि उनके पति ने उनसे तलाक ले लिया और तलाक लेने के बाद भी कई महीने तक उन्हें अपने पास बंधक बनाकर रखा। सिर्फ यही नहीं ज्योति ने ये भी आरोप लगाया है कि इस बीच जब अनिल और पंखुड़ी की शादी तय हो गई तो उन्होंने अब जाकर उनको अपने घर से बेदखल कर दिया।
विज्ञापन
7 of 12
सपा नेता अनिल यादव और कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी ने की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
पति के जुल्मों की लंबी दास्तां सुनाते हुए ज्योति यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मीडिया से अपने साथ हुए शोषण का खुलासा किया था। यह खुलासा उस वक्त हुआ है जब सपा नेता अनिल यादव, कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट और पूर्व में सपा में रह चुकीं पंखुड़ी पाठक से विवाह में सिर्फ दो दिन रह गए थे। अनिल यादव की पूर्व पत्नी ज्योति यादव का आरोप है कि अनिल यादव से उनकी शादी 2013 में हुई थी। शादी के बाद से ही अनिल लगातार उनके साथ मारपीट किया करते थे।
8 of 12
सपा नेता अनिल यादव और कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी ने की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के कुछ समय बाद अनिल यादव की सपा में ही प्रवक्ता के तौर पर काम करने वाली पंखुड़ी पाठक से मुलाकात हुई और तब से ही अनिल के व्यवहार में बदलाव आने लगा। ज्योति पर अनिल के अत्याचार बढ़ने लगे और ज्यादा मारपीट और गाली-गलौज करने लगा।
9 of 12
सपा नेता अनिल यादव और कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी ने की शादी
- फोटो : अमर उजाला
ज्योति यादव का कहना है कि पंखुड़ी पाठक के कहने पर अनिल यादव लगातार उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे और 2018 में उनके छोटे बच्चे पर पिस्टल तान कर उनको डराया धमकाया और मजबूरन तलाक लेने पर मजबूर कर दिया।
10 of 12
सपा नेता अनिल यादव और कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी ने की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के कोर्ट में दोनों के बीच तलाक भी हो गया, बावजूद इसके अनिल यादव ने लगातार ज्योति को अपने घर पर ही बंधक बनाकर रखा।
11 of 12
सपा नेता अनिल यादव और कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी ने की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
ज्योति ने ये आरोप भी लगाए हैं कि सपा नेता अनिल और उसका भाई कपिल दोनों उसके साथ जबरदस्ती यौन शोषण करते थे। जब अनिल और पंखुड़ी की विवाह की तारीख नजदीक आ गई तब जाकर अनिल ने ज्योति को अपने घर से धक्के मार कर निकाल दिया, ताकि वह पंखुड़ी से शादी कर सके।