पंखुड़ी पाठक सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव से शादी कर रही हैं। दोनों की शादी एक दिसबंर को होनी है। हालांकि इससे पहले पंखुड़ी की मेंहदी का जश्न हुआ जिसमें कई लोगों ने शिरकत की। यह पूरा आयोजन दिल्ली कैंट में हुआ जहां अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान पंखुड़ी ने कई बातें साझा की।