फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार में कर्मचारी है जुनैद की हत्या का 50 साल का आरोपी, उसी से सीट को लेकर हुआ था झगड़ा

Thu, 29 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 7
जुनैद की हत्या में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : ANI
दिल्ली से मथुरा जा रही ईएमयू में ईद के चार दिन पहले सीट के विवाद को लेकर 16 साल के लड़के जुनैद की चाकुओं से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी 50 साल का है। वह दिल्ली सरकार का कर्मचारी है।
 
विज्ञापन

2 of 7
junaid murder accused
पुलिस ने जिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उसमें दो आरोपी 20-20 साल के हैं। जबकि एक आरोपी 30 साल का है। इसके पहले पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गुरुवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
junaid murder
सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में जो तीन बाइक सवार देखे गए हैं, इनमें से वे नहीं है। पुलिस अभी चाकू मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस इनकी शिनाख्त परेड भी करा सकती है।
 

4 of 7
junaid murder
राजकीय रेलवे पुलिस (अंबाला) के पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि घटनाक्रम की कड़ी भी इन गिरफ्तारियों से जुड़ने लगी हैं। एसपी के मुताबिक, सीट पर बैठने को लेकर 50 वर्षीय शख्स से जुनैद और उसके भाइयों का कुछ विवाद हुआ था। उसने पीड़ितों पर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची। 
विज्ञापन

5 of 7
eid in junaid village - फोटो : अमर उजाला

जब फरीदाबाद के न्यू टाउन स्टेशन से तीन और युवक ट्रेन में चढ़े तो विवाद और बढ़ गया। यह तीन युवक भी जुनैद और उसके भाइयों से झगड़ने लगे। गोयल से जब यह पूछा गया कि क्या चाकू मारने वाला शख्स पकड़ा गया है, उन्होंने कहा कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन

6 of 7
eid in junaid village - फोटो : सोशल मीड‌िया

असावटी गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। बाइक पर सवार तीन संदिग्ध कैमरों में कैद हुए हैं। मंगलवार को पुलिस ने फुटेज खंगालने के बाद गांव के सीसीटीवी कंट्रोल रूम को सील कर दिया। इसके अलावा एक बैंक के बाहर लगे कैमरे की फुटेज भी राजकीय रेलवे पुलिस ने सुरक्षित कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
junaid murder
मंगलवार को पुलिस की टीम महात्मा गांधी सेवा सदन में स्थापित किए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम में घंटों फुटेज खंगालने में लगी रही। हार्डडिस्क अपने कब्जे लेने के बाद पुलिस ने कंट्रोल रूम को सील कर दिया। सूत्रों के मुताबिक बैंक के बाहर सीसीटीवी कंट्रोल रूम में भी संदिग्ध साफ दिखाई दे रहे हैं, इसलिए पुलिस ने यहां से भी फुटेज हासिल की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें