demo pic
मंगलवार सुबह परिजनों द्वारा नादिरा बेगम को अस्वस्थ होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। नादिरा बेगम के दो संतान हैं। एक बेटा व एक बेटी, दोनों संतानों की शादी हो चुकी है।
बेटा शेख रेहान ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि काश सिस्टम और तेजी से काम करता तो उनकी मां को मरने से पूर्व खुद को फख्र से भारतीय कहने का गर्व होता। वहीं, बार एसोसिएशन अनूपशहर के अधिवक्ता भी सरदार खां एडवोकेट की धर्मपत्नी नाहिदा बेगम के आकस्मिक निधन पर शोकस्वरूप अदालती कामकाज से विरत रहे।