मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ होगी। पुलिस ने बुधवार को नोटिस भेजकर उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे दिल्ली सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए कहा है। इस मामले में सिसोदिया आखिरी व्यक्ति हैं जिनसे पूछताछ होनी है। इससे पहले इसी मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी पूछताछ हो चुकी है।