पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भारत आई हिंदू लड़की मधु का सपना अब पूरा हो सकेगा। उसके सपने को पूरा करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। आधार कार्ड ना होने के कारण रुक रही मधु की पढ़ाई को पूरा करने का बीड़ा दिल्ली सरकार ने उठा लिया है। बता दें कि सुषमा स्वराज सीएम केजरीवाल से फोन पर बात की और मधु को स्कूल में एडमिशन दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
2 of 5
मधु से मिली सुषमा स्वराज
- फोटो : ट्विटर से
इसके बाद सोमवार को मधु मनीष सिसोदिया से मिली और उसकी एडमिशन की राह आसन हो गई। सिसोदिया से मिलने के बाद यह निश्चित हो गया है कि मधु जल्द ही दिल्ली में पढ़ाई शुरु कर सकेगी।
विज्ञापन
3 of 5
मधु से मिेले मनीष सिसोदिया
एक टीवी चैनल से बातचीत में सिसोदिया ने बताया कि, उनके पास सीएम साहब का फोन आया था कि सुषमा जी का फोन आया। मधु को पढ़ाना अब दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है। दिल्ली के एक-एक बच्चे को पढ़ाना सरकार की जिम्मेदारी है। बहुत जल्द ही कुछ कागजी कार्यवाहियों के बाद मधु जिस स्कूल में चाहती है उसका एडमिशन होगा।
4 of 5
मधु
इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि मधु जहां रहती है, वहां के और बच्चे भी स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं, पढ़ना चाहते हैं वो स्कूल में जाएं, दिक्कत हो तो मेरे पास आएं। सबको पढ़ाने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है।
मधु के परिवार के साथ सुषमा स्वराज
- फोटो : ट्विटर से
बता दें कि पाकिस्तान से आई मधु ने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर अपनी परेशानी बताई थी। अंग्रेजी अखबार द हिंदू की खबर को पढ़ने के बाद सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर मधु को बुलाया था, 'बेटी अब तुम्हारे दाखिले की जिम्मेदारी हमारी है।'