पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज शाम 94 वर्ष की उम्र में एम्स में निधन हो गया। वह एम्स में 11 जून से भर्ती थे। उन्होंने 5:05 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके कृष्णा मेनन लेन स्थित सरकारी आवास के सामने दोपहर से ही गतिविधियां तेज थीं और एक स्टेज बनाया जा रहा है। (सभी फोटोः कुमार संजय)
विज्ञापन
2 of 7
ravi shankar prasad
- फोटो : कुमार संजय
इस समय रवि शंकर प्रसाद समेत अन्य बीजेपी के नेता वाजपेयीजी के सरकारी निवास पर पहुंचे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक होने की खबर चलने के साथ ही बृहस्पतिवार सुबह से ही उनके सरकारी आवास छह-ए कृष्णा मेनन मार्ग पर हलचल शुरू हो गई। उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और आवास के चारों तरह तरफ बेरीकेडिंग कर दी गई थी। चारों तरफ भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए थे।
विज्ञापन
3 of 7
atal bihari vajpayee
- फोटो : कुमार संजय
आवास के मेन गेट पर मीडिया के लिए मचान बनाना शुरू कर दिया गया था। दोनों तरफ बेरीकेड्स लगाकर बृहस्पतिवार दोपहर बाद कृष्णा मेनन मार्ग को बंद कर दिया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी छह-एक कृष्णा मैनन मार्ग पर रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह उनकी हालत नाजुक होने की खबर चली तो उनके आवास पर हलचल शुरू हो गई। आवास के चारों तरफ भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया था।
4 of 7
atal bihari vajpayee
- फोटो : कुमार संजय
लेन वाले गेट से नेताओं व परिजन के सदस्यों को ही आने-जाने दिया जा रहा था। आवास के कृष्णा मेनन मार्ग वाले गेट पर दोनों तरफ मीडिया के लिए मचान बना दिया गया था। भाजपा समेत अन्य नेताओं का भी आवास पर आना-जाना शुरू हो गया था। आवास पर स्थानीय थाना पुलिस के अलावा डीसीपी रिजर्व पुलिस फोर्स को लगा दिया गया था। आवास के आस-पास स्थित सभी मार्गों पर भारी संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे।
विज्ञापन
5 of 7
atal bihari vajpayee
- फोटो : कुमार संजय
बृहस्पतिवार दोपहर बाद कृष्णा मैनन मार्ग को बंद दोनों तरफ से बेरीकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया था और वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। पुलिस अफसरों का कहना है कि आवास पर काफी संख्या लोग आ रहे थे और लोग वाहनों को इधर-उधर पार्क कर रहे थे इस कारण कृष्णा मैनन मार्ग को बंद किया गया था। एसपीजी केजवानों ने गेट पर सुरक्षा को संभाला हुआ था।
विज्ञापन
6 of 7
atal bihari vajpayee
- फोटो : कुमार संजय
बड़े वाहनों में सामान लाया गया- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आवास के अंदर भी सुबह से ही हलचल शुरू हो गई थी। कुछ बड़े ट्रकों में कई बार सामान लाया गया था। स्थानीय सूत्रों के अंदर आवास के अंदर आवास के अंदर लड़की का सामान व कारपेंटर बुलाया गया था। बृहस्पतिवार दो मिनी ट्रकों में भी सामान आया था और इनको कृष्णा मेनन लेन में खड़ा किया गया था।
चेकिंग के लिए उपकरण लगाए गए- दिल्ली पुलिस ने कृष्णा मेनन मार्ग पर स्थित आवास में प्रवेश के लिए सुरक्षा के उपकरण डीएफएम लगा दिए थे। काफी मात्रा में डीएफएम लगाए गए थे, ताकि काफी संख्या में लोग एक साथ आवास में अंदर जा सकें।