फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में पड़ रही हाड़ कांपने वाली ठंड: आज शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 14 तक नहीं राहत की कोई उम्मीद

Mon, 12 Jan 2026 01:13 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी से 17 जनवरी के बीच आसमान ज्यादातर साफ रहने की संभावना है, हालांकि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी - फोटो : PTI
दिल्ली में इस समय हाड़ कांपने वाली ठंड पड़ रही है। ऐसे में लोगों को दिन के समय भी सर्दी से राहत नहीं मिल रही। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने सोमवार के लिए शीतलहर के साथ ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, मंगलवार को भी ऐसे ही हालत रहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
दिल्ली में सर्दी - फोटो : एएनआई
अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा
दूसरी ओर, रविवार सुबह की शुरूआत कोहरे व धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। दोपहर आते-आते सूर्यदेव ने दर्शन दिए, इससे लोगों को कुछ राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम के साथ 20.2 रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 44 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

3 of 8
सर्दी - फोटो : अमर उजाला
आया नगर रहा सबसे ठंडा 
मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 3.7 और आया नगर में 2.9, लोधी रोड में 4.6 व पालम में 3.0 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह हल्के कोहरे का असर देखने को मिला। इस दौरान पालम इलाके में सुबह 4 बजे से 4:30 बजे के बीच हल्का कोहरा छाया रहा, जिसके कारण न्यूनतम दृश्यता घटकर 200 मीटर तक पहुंच गई। कम दृश्यता के चलते सुबह-सुबह निकलने वाले वाहन चालकों को सतर्कता बरतनी पड़ी। वहीं, सफदरजंग क्षेत्र में भी सुबह हल्के कोहरे का असर दर्ज किया गया। यहां सुबह करीब 6:30 बजे न्यूनतम दृश्यता 600 मीटर रही।

4 of 8
सर्दी - फोटो : अमर उजाला
13 जनवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी
राजधानी और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी से 17 जनवरी के बीच आसमान ज्यादातर साफ रहने की संभावना है, हालांकि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति भी बनी रह सकती है। 13 जनवरी को तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस दिन भी कुछ स्थानों पर शीतलहर का असर बना रहेगा और सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने शीतलहर के साथ ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

5 of 8
जंक्शन पर सर्दी से ठिठुरते दिखे यात्री - फोटो : संवाद
14 जनवरी को भी यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, 14 जनवरी को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहेगा। दिन का तापमान 19 से 21 डिग्री और रात का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, शीतलहर का असर कुछ जगहों तक सीमित रहने की संभावना है। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा बना रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने कोहरे व ठंड के यलो अलर्ट जारी किया है। 15 जनवरी से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। 16 और 17 जनवरी को भी मौसम लगभग समान रहने की संभावना है। इन दिनों अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 8
मौसम - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज
रविवार को लगातार दूसरे दिन तेज धूप निकलने से फरीदाबाद में सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। धूप के कारण मौसम सुहाना बना रहा। रविवार होने के कारण लोगों ने अच्छे मौसम का पूरा आनंद लिया। सुबह से ही शहर के रोज गार्डन, टाउन पार्क और बड़खल झील पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमते नजर आए। स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण छोटे बच्चे भी मस्ती के मूड में नजर आए। बच्चों ने पार्कों में क्रिकेट खेला, झूलों का आनंद लिया और खुलकर दौड़-भाग करते दिखे। वहीं कई महिलाएं भी समूह में संगीत पर डांस करती नजर आईं, जिससे पार्कों का माहौल खुशनुमा बना रहा।

अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप निकलने के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अच्छा खासा अंतर देखने को मिला। हालांकि दिनभर हल्की-हल्की ठंडी हवा चलती रही, लेकिन तेज धूप के कारण ठंड का ज्यादा असर महसूस नहीं हुआ।

हल्के बादल छाए रह सकते
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सुबह और शाम के समय हल्की धुंध रहने की भी संभावना है, लेकिन दिन के समय धूप निकलने से धुंध से राहत मिलने के आसार हैं।

फिर बढ़ता नजर आ रहा प्रदूषण स्तर
वहीं बारिश से कुछ दिन पहले मिली राहत के बाद अब शहर का प्रदूषण स्तर एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार को बल्लभगढ़ क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 225 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। वहीं फरीदाबाद का एक्यूआई 246 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

7 of 8
ठंड और कोहरे के बीच परेशान यात्री - फोटो : amar ujala
गुरुग्राम में सर्दी का सितम जारी, दम घोंट रही हवा
मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में जहां एक ओर पारा आए दिन लुढ़क रहा है वहीं, दूसरी ओर प्रदूषण का कहर जारी है। शहर के लोगों पर धुंध और धुएं के कारण दोहरी मार पड़ रही है। रविवार को कोहरे और शीतलहर के कारण शहर में जीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, मिलेनियम सिटी का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 4.8 दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में लगभग 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान में माइनस 2.6 की गिरावट दर्ज की गई। शहर में सुबह दस बजे धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। धूप निकलने के बाद लोग पार्क में टहलते हुए नजर आए।

तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। ठंड के बढ़ते असर के कारण लोग दिन में भी गर्म कपड़े व अलाव का सहारा लेते हुए देखे गए। तापमान के साथ ही शहर में प्रदूषण के कारण भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा
गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 280 दर्ज किया गया। वहीं, मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 160 दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में गुरुग्राम तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा।

दिल्ली-291
गाजियाबाद-283
गुरुग्राम-280
नोएडा-260
फरीदाबाद-246

मौसम बदलते ही बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज
मौसम में बदलाव के साथ ही शहर में सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका असर नागरिक अस्पताल की ओपीडी पर साफ नजर आ रहा है, जहां रोजाना इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। चिकित्सक मनीष राठी ने बताया कि इस समय सर्दी-खांसी के साथ वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग मौसम के अनुसार, कपड़े पहनें, ठंडे पेय पदार्थों से बचें और पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी पिएं।
विज्ञापन

8 of 8
ठंड से बचने के लिए चाय की चुस्कियां लेते युवा। - फोटो : अजय वर्मा
नोएडा में कल कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाएं बढ़ाएंगी सर्दी
तेज रफ्तार से चल रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं से प्रदूषण स्तर कम हो गया है लेकिन सर्दी की दस्तक तेज हो गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक आज कोल्ड वेव (शीत लहर) का ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही नोएडा का एक्यूआई 260 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 278 ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया।
 
हाथ पैर हो रहे ठंडे 
मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को हवाओं की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे रही थी। ऐसे में सर्द हवाओं की वजह से धूप में भी तेज सर्दी का एहसास हो रहा था। गलन की वजह से हाथ पैर ठंडे हो रहे थे। वहीं, सुबह से कोहरा भी नहीं रहा था। ऐसे में विजिबिलिटी भी अच्छी रही और प्रदूषण की धुंध भी कम हो गई। आज शीतलहर के आसार होने से सर्दी बढ़ेगी। वहीं, दूसरी ओर जनवरी के 10 दिन बीत चुके हैं और इसमें पांच दिन एक्यूआई रेड जोन और छह दिन ऑरेंज जोन में रहा है। इसके साथ ही जनवरी की शुरुआत से ही हल्की हवाएं चलने से कोहरे से भी राहत रही। दिसंबर के आखिरी दिनों में कोहरा अधिक रहा था लेकिन इस बार जनवरी में फिलहाल कोहरे की धुंध से राहत रही है और प्रदूषण स्तर में भी उतार चढ़ाव बना रहा है।

इस सप्ताह सर्द रहेगा मौसम
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि फिलहाल अगले तीन-चार दिन तक उत्तर पश्चिमी हवाएं ही चलेंगी। दिन में धूप रहेगी लेकिन सुबह और शाम होते ही सर्दी बढ़ेगी। इससे तापमान में भी कमी आएगी। वहीं, पूर्वानुमान के मुताबिक एक सप्ताह तक कोल्ड वेव के साथ ही घने कोहरे की संभावना बन रही है। इससे तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें