रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार के खिलाफ तीनों नगर निगमों द्वारा आयोजित किए गए विशेष संयुक्त सत्र में भाजपा पार्षदों ने आम आदमी पार्टी के पार्षद राकेश कुमार के साथ मारपीट की। यह घटना उस समय हुई जब अपनी पार्टी की टोपी पहनकर राकेश कुमार बैठक की अध्यक्षता कर रहे उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर संजीव नैयर से बोलने का समय मांग रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
आप पार्षद की पिटाई
- फोटो : कुमार
तभी भाजपा पार्षद नीरज गुप्ता व छोटेलाल ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। कांग्रेस ने इस घटना का कड़ा विरोध करने के साथ-साथ मारपीट करने वाले पार्षदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर बैठक में जमकर हंगामा किया। रामलीला मैदान में तीनों नगर निगम के दिल्ली सरकार के खिलाफ संयुक्त सत्र में दो-एक के आधार पर भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों को बोलने का मौका दिया जा रहा था।
विज्ञापन
3 of 7
आप पार्षद की पिटाई
- फोटो : कुमार संजय
दोनों दलों के 10 पार्षदों के बोलने के बाद आम आदमी पार्टी की टोपी पहने हुए राकेश कुमार ने खड़े होकर महापौर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। महापौर ने उनको कहा कि उन्हें भी बोलने का अवसर दिया जाएगा। तभी भाजपा पार्षदों ने टोपी पहनने का विरोध किया और एक पार्षद ने उनकी टोपी उतार दी।
4 of 7
आप पार्षद की पिटाई
- फोटो : कुमार संजय
इसी बीच टोपी पहनने और उतारने के क्रम में भाजपा पार्षद नीरज गुप्ता ने राकेश कुमार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस मामले में उनका साथ देने के लिए भाजपा पार्षद छोटे लाल भी कूद पड़े। वहां मौजूद मार्शलों ने किसी तरह राकेश कुमार को उनके बीच से निकाला। मारपीट होने पर महापौर संजीव नैयर भी पार्षदों के बीच आ गए और उन्होंने किसी तरह मामले को शांत कराकर बैठक की कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
5 of 7
आप पार्षद की पिटाई
- फोटो : कुमार संजय
मगर कांग्रेसी पार्षदों को महापौर व भाजपा पार्षदों का व्यवहार नागवार गुजरा और उन्होंने मारपीट की घटना का विरोध करना आरंभ कर दिया। दक्षिण दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता फरहाद सूरी ने कहा कि मारपीट करने वाले पार्षद को निलंबित करने के साथ-साथ उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। लेकिन उनकी मांग को महापौर ने कोई तवज्जो नहीं दी। इसके चलते कांग्रेस के पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और बैठक का बायकाट कर चले गए। इसके कुछ देर बाद महापौर संजीव नैयर ने बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
6 of 7
आप पार्षद की पिटाई
- फोटो : कुमार संजय
आम आदमी पार्टी (आप) पार्षद राकेश कुमार की रामलीला मैदान में हुई पिटाई के मामले को पार्टी दलित का मुद्दा बना रही है। पार्टी का कहना है कि गुंडागर्दी पर उतर आए भाजपा नेताओं का दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है। वहीं, पार्षद के साथ पार्टी प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने मामले की शिकायत कमला नगर थाने में की है। पार्टी ने मामला एससी/एसटी एक्ट में दर्ज करने की मांग की है।
पांडेय का कहना है कि भाजपा नेता उस हर आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं, जो समाज के दबे-कुचले तबके से आकर अपने लोगों के हित की बात करता है। वहीं आप नेता आशुतोष ने भी मांग की है कि पुलिस को भाजपा पार्षदों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करना चाहिए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एमसीडी ने विशेष सत्र बुलाया था। मारपीट सदन के भीतर हुई है। ऐसे में मामला दर्ज करने के लिए कानूनी सलाह ली जा रही है कि पुलिस की क्षेत्राधिकार बनता है या नहीं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।