फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसे में मौत के बाद बुरी तरह फंसे शव, सड़क पर फैला मांस

Thu, 09 Jun 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 7
एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे इफ्को चौक पर खड़े ट्रक से कैंटर की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कैंटर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

 
विज्ञापन

2 of 7
एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला।  पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

3 of 7
एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार नूंह से मांस से लदा हुआ कैंटर दिल्ली जा रहा था। जिसकी इफ्को चौक पर खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर पिचक गया और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  

 

4 of 7
एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस और फायर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गैस कटर और जेसीबी की मदद से घंटों मशक्कत के बाद कैंटर में फंसे शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

5 of 7
एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
सुबह तड़के हुई इस घटना से एक्सप्रेस- वे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। इफ्को चौक रजोकरी,दिल्ली तक वाहनों का रेला लग गया। लोग जाम से घंटों परेशान रहे। हादसे के बाद कैंटर में लदा मांस भी सड़क पर बिखर गया।
विज्ञापन

6 of 7
एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार शवों की पहचान बिहार के मधुबनी जिला निवासी शाहनवाज और मोहम्मद सलीम के रूप में की गई है। दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
चार घंटे से खड़ा था ट्रक- पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि जिस ट्रक से कैंटर की टक्कर हुई थी वह वाहन खेड़कीदौला टोल से रात एक बजे के आसपास निकला था। जिस पर बजरी लदी हुई थी। टायर फटने के बाद ट्रक खड़ा होने से उसे कई वाहनों की भिड़ंत होते-होते बची थी। क्योंकि एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति काफी तेज होती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें