loot
- फोटो : अमर उजाला
4- बड़े अपराधियों का तो हुआ एनकाउंटर पर छोटों के बढ़े हौसले- यूपी में भाजपा की सरकार भले ही गुंडाराज खत्म करने की बात पर आई हो या शुरू से ही सीएम योगी कहते रहे हों कि गुंडों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं है। लेकिन अपराधियों के हौसले अब भी बुलंद हैं। यही नहीं अक्टूबर 2017 में तो एक गुंडे ने सीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिसवाले तक को पीट दिया था। भले ही अब बड़े-बड़े अपराधी एनकाउंटर के डर से सरेंडर तक कर रहे हों लेकिन योगीराज में छोटे अपराधियों के हौसले बहुत बुलंद हैं। आए दिन चोरी, छिनैती जैसी वारदातें बढ़ती जा रही हैं। लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। कई बार तो घर से निकलते ही लोगों की चेन, पर्स, मोबाइल आदि छिन जाते हैं। उस पर भी पुलिस शिकायत दर्ज करने में आनाकानी करती है। (फोटोः लाल सिंह)