फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाती महाराज पर लगा एक और गंभीर आरोप, जांच में जुटी एसटीएफ, पाली आश्रम का मिला सर्च वारंट

Sat, 16 Jun 2018 12:10 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर स्थित शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज उर्फ मदनलाल के खिलाफ एक तरफ जहां युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरी तरफ महाराज के खिलाफ ठगी की शिकायतें भी सामने आई हैं। पीड़ितों को रुपये दोगुने करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाया गया है। वहीं, कुछ लोगों से मोटी रकम उधार के तौर पर ले ली गई। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने इन शिकायतों पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, शुक्रवार शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था। अपराध शाखा के अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि दाती महाराज के खास अभिषेक अग्रवाल के खिलाफ अपराध शाखा की इंटर स्टेट सेल (आईएससी) में ठगी का मामला दर्ज हुआ था। सेल ने उसे गिरफ्तार भी किया था। बाद में अभिषेक को जमानत मिल गई थी। 
विज्ञापन

2 of 6
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
वहीं, आईएससी में दाती महाराज, उसके भाई व सहयोगियों के खिलाफ जगमोहन सूरी ने शिकायत दी थी। अब इस शिकायत को अपराध शाखा की दूसरी यूनिट सनलाइट कॉलोनी स्थित एसटीएफ में ट्रांसफर कर दिया गया है। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि दाती महराज व सहयोगियों के खिलाफ दो शिकायतें आ चुकी हैं। दाती महाराज ने लोगों के पैसों को दोगुना कर लौटाने का झांसा दिया था। जब लोगों ने पैसे मांगे तो पाली स्थित अस्पताल को बेच कर लौटाने की बात कही। 
विज्ञापन

3 of 6
dati maharaj
9 शिकायतकर्ता आए सामने : सूरी 
कृष्णा पार्क एक्सटेंशन निवासी जगमोहन सूरी ने बताया कि अभी तक नौ शिकायतकर्ता सामने आ चुके हैं। शिकायत में उसने कहा है कि वह वर्ष 2014-15 में दाती महाराज के संपर्क में आया। महाराज के कहने पर अभिषेक अग्रवाल को दो करोड़ 50 लाख रुपये दिए। अब तक रकम नहीं लौटाई गई है। उसे 19 लाख रुपये के चेक दिए गए थे जो कि बाउंस हो गए हैं। वहीं, शिकायतकर्ताओं का ये भी आरोप है कि पैसे मांगने पर उन्हें व उनके परिवार को जाने से मारने की धमकी दी गई।  

4 of 6
dati maharaj
पुलिस का शिकंजा कसते ही गायब हुआ दाती महाराज  
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जैसे ही कार्रवाई तेज की दाती महाराज उर्फ मदनलाल गायब हो गया। कल तक पुलिस को वीडियो भेजकर सहयोग की बात करने वाले महाराज शुक्रवार को कहीं नजर नहीं आए। राजस्थान के पाली स्थित आश्रम के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही महाराज गायब हो गये। किसी को भी नहीं पता कि आखिर वह कहां गए। महाराज का मोबाइल भी बंद है। अमर उजाला संवाददाता ने भी जब फोन किया तो उनका नंबर बंद रहा। वहीं, दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि आरोपी दाती महाराज की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम छतरपुर स्थित शनिधाम में करीब तीन घंटे तक छापेमारी की थी। दरअसल, पुलिस महाराज के खिलाफ सबूत जुटाने पीड़ित युवती को साथ लेकर वहां गई थी। युवती ने धाम में वह दोनों कमरे दिखाए जहां उसके साथ कथित तौर पर दाती महाराज और अन्य सहयोगियों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाने का दावा किया। हालांकि, धाम में ऐसी कोई लड़की या महिला नहीं मिली जिसे बंधक बनाकर रखा गया। छापेमारी में वहां तहखाने की भी तलाश की गई, लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं मिला। दरअसल, पीड़ित युवती ने आरोप लगाया था कि वहां कुछ और लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है। उनके साथ गलत काम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो
पाली आश्रम का सर्च वारंट मिला 
दिल्ली पुलिस को दाती महाराज के पाली स्थित आश्रम में छापेमारी के लिए सर्च वारंट मिल गया है। जल्द ही टीम वहां रवाना होगी। अधिकारियों का कहना है आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जिसके बाद ही दाती महाराज की गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें कि दाती महाराज ने एक दिन पहले मीडिया में बयान दिया था कि छतरपुर इलाके के एक बदमाश ने उनसे पैसे की मांग की थी, पैसे नहीं देने पर बर्बाद करने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें