फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खच्चर के आतंक से श्रद्धालु की हुई मौत, 84 कोस की परिक्रमा में मची थी भगदड़

Tue, 29 May 2018 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
बृज 84 कोस की परिक्रमा दे रहे खांबी गांव के पास बुग्गी में बंधे खच्चर के कारण एक की मौत हो गई और चार श्रद्धालु घायल हो गए। ईंट भट्टे पर खड़ी बुग्गी में बंधा खच्चर अचानक भागने लगा, भागते हए खच्चर बुग्गी सहित परिक्रमा मार्ग पर आ गया तथा श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन

2 of 5
demo pic
खच्चर के इस तरह बिदकने से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। इस घटना में एक श्रद्धालु की खच्चर बुग्गी के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि चार श्रद्धालु घायल हो गए। जैसे-तैसे लोगों ने खच्चर को काबू किया।  
 
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

 

4 of 5
Jerusalem pony in hodal
जानकारी के अनुसार, बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग में गांव खांबी के पास भट्टे पर ईंट ढोने वाले खच्चर बुग्गी खड़ी हुई थीं। परिक्रमा देने वाले श्रद्धालु उसी मार्ग से परिक्रमा दे रहे थे कि अचानक एक खच्चर जो कि बुग्गी में बंधा हुआ था बिदक गया और वहां भगदड़ मच गई। 

इस भगदड़ में परिक्रमा दे रहे आगरा निवासी गौरी शंकर, ग्वालियर निवासी राजीदेवी, इगलास यूपी निवासी रुद्र सिंह, करावली आगरा निवासी इंद्रसिंह और उनकी पत्नी सावंती चपेट में आ गए। उन्हें काफी चोटें आईं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
लोगों ने खच्चर को काबू कर घायलों को डॉक्टर के पास ले गए तो पाया कि 55 वर्षीय गौरीशंकर की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।

उसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी सावित्री के ब्यान पर अज्ञात खिच्चर बुग्गी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें