फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा-ग्रेनो से जाना है चंडीगढ़-जम्मू तो करें KGP एक्सप्रेस का इस्तेमाल, इस इंटरचेंज से करें शुरू

Tue, 29 May 2018 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
कुंडली-गाजियाबाद-पलवल(केजीपी) यानी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे चालू हो चुका है। अगर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट से आपको चंडीगढ़ जाना हो तो इसके लिए एनएच-24 से जाकर सीधे डासना इंटरचेंज  से एक्सप्रेसवे पर चढ़ा जा सकता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गौड़ चौक से सीधे एनएच-24 जुड़ता है। जानें पूरा रास्ता...
विज्ञापन

2 of 6
eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
यहां से डासना करीब 12 किलोमीटर है। यह रास्ता लालकुंआ से गुजरता है और बहुत भीड़भाड़ वाला नहीं है। गौड़ चौक से डासना इंटरचेंज तक आधे घंटे में पहुंचा जा सकता है। इसके  बाद 45 से 1 घंटे में आराम से कुंडली पहुंच सकते हैं, वहां एक्सप्रेसवे खत्म हो जाएगा और अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
नोएडा से जम्मू पठानकोट जाने वाले यात्रियों को  भी इससे काफी सुविधा मिलेगी।  इसी तरह ग्रेटर नोएडा  क्षेत्र से किसी को चंडीगढ़ या जम्मू के लिए जाना है तो बील अकबरपुर इंटरचेंज से एक्सप्रेसवे पर चढ़ा जा सकता है।

4 of 6
eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में गाजीपुर के आसपास के रहने वाले लोग यूपी गेट से एलिवेटेड रोड लेकर दुहाई इंटरचेंज तक जा सकते हैं। यूपी गेट से दुहाई इंटरचेंज तक आधा घंटे में पहुंचा जा सकता है। मालूम हो कि 135 किलोमीटर लंबा केजीपी बन जाने से सबसे बड़ा लाभ दिल्ली में ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
इस रास्ते का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने से ही दिल्ली एनसीआर मे प्रदूषण कम हो सकता है। जिले के लोगों को दिल्ली की भीड़भाड़ में फंसे बिना पलवल जाना है तो एक्सप्रेसवे को चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
14 जून की रात तक फ्री ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे 14 जून की रात 12 बजे तक फ्री है। इसके तुरंत बाद टोल लगना शुरू हो जाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि टोल वसूलने के लिए तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें