बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के करावल नगर स्थित आश्रम पर मंगलवार को एक बार फिर महिला आयोग की टीम ने रेड की। आश्रम से दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराकर सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 7
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
बाद में इन लड़कियों को सीडब्ल्यूसी ने शेल्टर होम भेज दिया। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि सोमवार छापेमारी के दौरान दोनों नाबालिगों का पता चला था, लेकिन सोमवार को उनके साथ सीडब्ल्यूसी के सदस्य मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
3 of 7
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए लड़कियों को मुक्त नहीं कराया गया था। आश्रम मामले में अब तक जांच शुरू न करने के मामले में स्वाति ने सीबीआई की कार्यशैली पर रोष प्रकट किया। करावल नगर के वेस्ट कमल विहार सी-ब्लॉक स्थित आश्रम पर दोपहर 1.30 बजे महिला आयोग, पुलिस, सीडब्ल्यूसी और एनजीओ के सदस्य वहां पहुंचे।
4 of 7
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
वहां से दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। मालीवाल ने बताया कि सोमवार को बच्चियों का पता चलने के बाद उन्होंने सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन डॉ.शीशराम से मंगलवार बच्चियों को मुक्त कराने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
5 of 7
baba virendra dev dixit
- फोटो : कुमार संजय
दोनों बच्चियां अपने माता-पिता के बारे में नहीं बता रही हैं। उनकी काउंसलिंग कराई जाएगी। इन्हें बदल-बदल कर आश्रमों में भेजा जाता है। स्वाति ने दीक्षित पर मानव तस्करी के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
स्वाति का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब तक सीबीआई ने मामले की जांच शुरू नहीं की है। अब आश्रम में रेड करने से बहुत कुछ मिलने वाला नहीं है।
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का आध्यात्मिक विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
बाबा ने ज्यादातर आश्रमों से लड़कियों के साथ सारे सबूतों को भी हटा दिया है। इधर सीडब्ल्यूसी ने मुक्त कराई गई लड़कियों को बाकी 46 लड़कियों के पास चाइल्ड शेल्टर होम में भेज दिया है।