इस वजह से सड़क के बीचों बीच बिना कपड़ों के टब में नहाने लगा ये शख्स
Tue, 22 Mar 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
पेटा का अनोखा अभियान
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विश्व जल दिवस के मौके पर सोमवार को जंतर मंतर पर पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने बाथ टब के जरिये जागरूकता अभियान चलाया।
पेटा का अनोखा अभियान
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
पेटा सदस्यों ने टब में स्नान करके लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। साथ ही शाकाहारी बनकर पानी बचाने की बात भी कही।
पेटा का अनोखा अभियान
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
पेटा इंडिया की नीरजा खेडे बताती हैं कि शाकाहारी भोजन की तुलना में मांस पर आधारित खाद्य पदार्थ बनाने में 10 गुना ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है।
पेटा का अनोखा अभियान
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
दावा किया गया कि एक किग्रा मांस को बनाने में जितना पानी खर्च होता है, उससे 75 बार स्नान किया जा सकता है।
पेटा का अनोखा अभियान
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
बताया गया कि मांस, अंडे व डेयरी उत्पादों को खाने की प्लेट से हटाकर पानी की बचत कर सकते हैं।