फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABVP के खिलाफ शहीद कैप्टन की बेटी ने खोला मोर्चा, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Mon, 27 Feb 2017 03:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
abvp
दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में छात्रसंगठन एबीवीपी और आईसा के छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन मंदीप सिंह की बेटी ने सोशल मीडिया पर एबीवीपी के खिलाफ एक अभियान शुरु किया है, जिसे पूरे देश के विश्वविद्यालयों से भारी समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 10
abvp
गुरमेहर कौर ने अपने प्रोफाइल फोटो को बदलकर ये मैसेज दिया है कि वो एबीवीपी से नहीं डरती और भारत के सारे छात्र उनके साथ हैं।
विज्ञापन

3 of 10
abvp
उसकी ये मुहिम अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और देशभर के विश्वविद्यालयों के छात्रों का सपोर्ट उसे मिलने लगा है।

4 of 10
abvp
देशभर से छात्र अपनी डीपी बदलकर डीयू छात्रों को सपोर्ट दे रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 10
abvp
इसके साथ ही कई छात्रों ने डीयू के अन्य कॉलेजों व हॉस्टलों के साथ ही रामजस के छात्रों की सेफ्टी के लिए दिल्ली पुलिस से अपील भी की है।
विज्ञापन

6 of 10
abvp
दरअसल रामजस कॉलेज में उपजा विवाद जेएनयू के छात्र उमर खालिद को एक कार्यक्रम में न्योता देने को लेकर शुरु हुआ था।
विज्ञापन

7 of 10
abvp
जब एबीवीपी के छात्रों ने विवादित छात्र उमर के आने का विरोध किया तो कॉलेज ने उसका निमंत्रण रद्द कर दिया जिसका आईसा के छात्रों ने विरोध किया। यही विरोध प्रदर्शन बाद में हिंसक हो गया।

8 of 10
abvp
बता दें कि सोशल मीडिया पर छात्रों के अलावा कई अन्य संगठन भी एबीवीपी का विरोध कर रहे हैं।

9 of 10
abvp
गुरमेहर कौर लेडी श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स की छात्रा हैं। इससे पहले भी वह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
विज्ञापन

10 of 10
abvp
बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच शांति समझौता कराने के लिए गुरमेहर ने 30 प्लकार्ड्स वाला एक वीडियो मैसेज भी डाला था। उस वीडियो में उन्होंने अपने पिता के शहीद होने के बाद मुस्लिमों के प्रति उनके विचार को उस वीडियो में व्यक्त किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें