फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वेबसाइट पर अब भी बिक रहे 500 और 1000 के पुराने नोट

Tue, 07 Nov 2017 10:58 AM IST
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
old notes
केंद्र सरकार ने पिछले साल 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोटों पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सभी लोगों को बैंक जाकर इन नोटों को बदलवाना अनिवार्य था। कई ऐसे लोग भी थे, जो समय से अपने सभी पुराने नोट बदल नहीं सके। ये अब अपने पुराने नोट उसकी वास्तविक कीमत से ज्यादा मूल्य पर ऑनलाइन नीलाम कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
d
इस काम के लिए वे ‘ई-बे’ जैसी साइट का इस्तेमाल करते हैं। पुराने नोटों का कलेक्शन करने के शौकीन इन नोटों के खरीदार बनते हैं। कई लोगों को एंटीक चीजें सहेजने का शौक होता है। ये पुरानी कार, पुरानी करेंसी आदि को पास रखते हैं। ऐसे में कई वेबसाइट हैं, जो ऐसी चीजों की ऑनलाइन नीलामी करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
​ऐसी ही साइटों पर 500 और 1000 के पुराने नोट उपलब्ध हैं। वैसे पुरानी चीजों को सहजने की प्रवति नई नहीं है। ऐसा नोटबंदी से पहले भी होता रहा है। प्रचलन से हट गए नोटों को लोग अपनी रुचि के अनुसार संग्रहालय या घर के किसी कोने में सहेजकर रखते थे। देश ही नहीं, ऐसा विदेश में भी होता है। नोट जितना पुराना होता जाता है, उसकी कीमत उतनी ही बढ़ती जाती है।

4 of 5
ebay
क्या हैं कीमतें
‘ई-बे’ वेबसाइट पर 299 से 599 तक की कीमत पर 500 और 1000 के नोट उपलब्ध हैं। यहां 200 और 500 के नए नोट भी उपलब्ध हैं। इनकी खासियत लकी माना जाने वाला नंबर 786 मौजूद होना है। 786 नंबर के 200 के नोट की कीमत 425 रुपये और 500 के नोट की कीमत 900 रुपये है। साथ ही यहां 10 का पुराना नोट 120 रुपये 1 रुपये का पुराना नोट 140 रुपये और 100 रुपये का नोट 275 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। यहां 20 रुपये के पूर्ण चक्र वाले नोट की कीमत 1699 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money
चलन प्रतिबंधित, मिल सकती है सजा
सरकार ने नोटबंदी के बाद पुराने नोटो का प्रचलन दंडनीय अपराध घोषित कर दिया है। लोग कलेक्शन के लिए कुछ नोट अपने पास रखते हैं, लेकिन इनके लिए सरकार ने एक सीमा तय की है। किसी के पास 500 और 1000 के पुराने नोट 10 से अधिक हैं तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें