एटीएम मददगार गिरोह ने सेक्टर-16 में मेट्रो अस्पताल के पास एक बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदल कर खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सीहा पलवल निवासी यादराम अपनी पत्नी को इलाज के लिए यहां मेट्रो अस्पताल लेकर आए थे।
विज्ञापन
2 of 4
ATM
पत्नी की तबियत ज्यादा खराब होने पर अस्पताल में उन्हें भर्ती कर लिया गया। इस दौरान रुपयों की जरूरत पड़ने पर वह बेटे राहुल को वहीं छोड़कर बाहर एटीएम से रुपये निकालने आ गए। वे बाहर एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी दो युवक उनके पास आए।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो
- फोटो : डेमो
उन युवकों ने एटीएम से रुपये निकालने में मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड ले लिया। युवकों ने 10 हजार रुपये निकालकर उन्हें दे दिए और कार्ड पकड़ा दिया। वे रुपये लेकर अस्पताल में वापस आ गए। कुछ समय बाद ही उनके खाते से रुपये निकाले जाने के मेसेज आने लगे।
ठगों ने उनके खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। यादराम ने पुलिस को शिकायत दी और खाता बंद कराया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए एटीएम की सीसीटीवी फुटेज हासिल करने की कोशिश की जा रही है।