सम-विषम फॉर्मूला में सोमवार को दिल्ली पास हो गई। वहीं विषम नंबर के ऐसे कार चालक भी दिखे जो जुगाड़ एंट्री प्वॉइंट से दिल्ली में घुसे। कार चालक झूठ बोलते, बहाना बनाते पकड़े गए, तो कुछ ट्रैफिक पुलिस और मीडियाकर्मियों से भी उलझते नजर आए। ऐसे में कुछ दिलचस्प किस्से भी सामने आए।
विज्ञापन
सम-विषम : हिंदी में बोल भाई.. मननै अंग्रेजी कौ न आती
2 of 6
देश के सबसे वीआईपी एरिया में ट्रैफिक पुलिस को पढ़े-लिखे नियम तोड़ने वालों का चालान काटने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी यहां जान हथेली पर लेकर नियम तोड़ने वाले वाहनों को रोक रहे थे। पहले ऑडी चला रहे एक युवा चालक ने चालान कटवाया।
विज्ञापन
सम-विषम : हिंदी में बोल भाई.. मननै अंग्रेजी कौ न आती
3 of 6
उसने गलती मानते हुए कहा कि उसे जानकारी नहीं थी। मगर इसी बीच होंडा सिविक में आए दो कार सवार ने पुलिस पर सवालों की बौछार कर दी। इनके साथ स्कूटी पर आया एक शख्स मीडिया और पुलिसकर्मियों से भिड़ गया।
सम-विषम : हिंदी में बोल भाई.. मननै अंग्रेजी कौ न आती
4 of 6
उनका कहना था कि सरकार ने ये नहीं बताया कि आखिरी नंबर को ही सम-विषम माना जाएगा। लगातार अंग्रेजी में बात रख रहे इन कार सवारों को एक पुलिसकर्मी ने बोला हिंदी में बोल भाई मननै अंग्रेजी कौ न आती। हालांकि इनका कोर्ट चालान हुआ।
विज्ञापन
सम-विषम : हिंदी में बोल भाई.. मननै अंग्रेजी कौ न आती
5 of 6
इस दौरान एक कार सवार लगातार दिल्ली पुलिस के किसी स्पेशल सीपी को भी कॉल करता रहा। पुलिसवालों से पुलिस कमिश्नर को मार्क की हुई अधिसूचना की कॉपी भी मांग रहा था।
सम-विषम : हिंदी में बोल भाई.. मननै अंग्रेजी कौ न आती
6 of 6
चालान क्यों, मैं दिल्ली की सीमा में हूं ही नहीं... वहीं आनंद विहार से दिल्ली की सीमा पर ही वॉलंटियर्स की फौज तख्तियों के साथ तैनात थी। तभी एक विषम नंबर कार चालक ने दूसरे वाहनों के पीछे अंदर घुसने की कोशिश की। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया। उसे नियम बताते, इससे पहले चालक ने कहा वह कौशांबी में कार पार्क करने जा रहा है, जो पीछे छूट चुका था। चालक यह मानने को तैयार नहीं था कि वह दिल्ली की सीमा में है।