उत्तर भारत में बीते 48 घंटे से हो रही तेज बारिश का असर अब दिल्ली स्थित यमुना में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली सरकार ने रविवार देर रात यमुना के जलस्तर बढ़ने को लेकर सभी एजेंसियों को सचेत रहने के साथ जरूरत पड़ने पर राहत अभियान चलाने के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन
2 of 5
बारिश से बढ़ेगा जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है, जिससे यमुना का जलस्तर अलर्ट लेवल के ऊपर जाने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से शनिवार रात को यमुना नदी में 1.06 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
3 of 5
बारिश से बढ़ेगा जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
यह पानी रविवार आधी रात के बाद दिल्ली पहुंचने लगेगा। इससे यमुना का जलस्तर अलर्ट लेवल 204 मीटर के ऊपर पहुंच जाएगा। इसे लेकर सरकार की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी एजेंसियों को सचेत रहने के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। दरअसल, पहले से दिल्ली में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के चलते यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
4 of 5
बारिश से बढ़ेगा जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इससे यमुना खादर में तेजी से पानी फैल सकता है। फिलहाल रविवार दोपहर तक यमुना का जलस्तर 202.64 मीटर दर्ज किया गया है। 204.81 मीटर खतरे का निशान है। बाढ़ नियंत्रण विभाग कंट्रोल रूम का जिम्मा संभाल रहे पूर्वी जिलाधिकारी के मुताबिक फिलहाल सभी एजेंसियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है।
खादर में रह रहे लोगों को भी यमुना से दूर रहने का निर्देश दिया गया है। उनके मुताबिक शनिवार रात के बाद एक बार में इतना पानी एक साथ नहीं छोड़ा गया है। नतीजतन स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि यमुना खादर में रहने वाले लोगों को सचेत रहने को कहा गया है।