फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक-ट्विटर पर कर सकेंगे लावारिस कुत्तों की शिकायत 

Wed, 20 Apr 2016 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले महीने से आप लावारिस कुत्तों से होने वाली दिक्कत की शिकायत को फेसबुक, ट्विटर या हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकेंगे। कुत्तों को पकड़ने और नसबंदी करने के लिए प्राधिकरण ने नई संस्था का चयन कर लिया है। वह संस्था फेसबुक, ट्विटर और हेल्पलाइन नंबर की सुविधा भी प्रदान करेगी।
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने इस मुद्दे पर एसपीसीए, नोएडा प्राधिकरण के इंजीनियरों और नई संस्था हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डीसीईओ ने बताया कि टेंडर के जरिये नई संस्था का चयन कर लिया गया है।

यह संस्था 1 मई से काम शुरू कर देगी। इसकी औपचारिकताएं 30 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएंगी। यह संस्था सिर्फ कुत्तों को पकड़ने और नसबंदी करने का काम संभालेगी। इसकी और एसपीसीए का क्षेत्र बांट दिया जाएगा, जिसके एरिया की शिकायत होगी, वहां के कुत्तों को पकड़ने की जिम्मेदारी उसी संस्था पर होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कुत्तों की नसबंदी के लिए बढ़ाई रकम

- फोटो : getty images
नोएडावासी फेसबुक और ट्विटर के जरिये अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। साथ ही हेल्पलाइन पर इसकी सूचना दे सकेंगे। इससे काफी सहूलियत मिल जाएगी। नोएडा प्राधिकरण इनके कार्यों की नियमित समीक्षा करेगा।

इसके साथ ही प्राधिकरण ने लावारिस मवेशियों को पकड़ने, नसबंदी करने और घायल होने पर इलाज करने के लिए तय रकम पांच लाख रुपये मासिक से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया है। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति को लावारिस कुत्ते काट लेते हैं तो हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल्स संस्था कुछ रकम लेकर इंजेक्शन भी मुहैया कराएगी।

बता दें, कि नोएडा में लावारिस मवेशियों को पकड़ने की जिम्मेदारी एसपीसीए संस्था पर है, लेकिन इनकी संख्या कम नहीं हो रही। आए दिन ये सड़क दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं। फोनरवा, आरडब्ल्यूए व अन्य संस्थाएं इसकी शिकायत भी प्राधिकरण से करती रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें