फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार पर लिखकर नाम, बेटी-पत्नी समेत खुद को किया मौत के हवाले

Sun, 23 Aug 2015 07:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 6
बलेवा गांव में कर्ज के रुपये वापस नहीं मिलने से तंग ड्राइवर जयबीर (31) ने पत्नी और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद भी जयबीर नहीं रुका इसके बाद उसने सुबह ट्रेन के आगे कूदकर खुद भी आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

दीवार पर लिखकर नाम, बेटी-पत्नी समेत खुद को किया मौत के हवाले

2 of 6
सुइसाइड नोट में उसने पेट्रोल पंप मालिक को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।पिता राजपाल के बयान पर पटौदी थाना पुलिस ने जयबीर के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पटौदी के बलेवा गांव का रहने वाला जयबीर प्राइवेट गाड़ी चलाता था।
विज्ञापन

दीवार पर लिखकर नाम, बेटी-पत्नी समेत खुद को किया मौत के हवाले

3 of 6
शनिवार रात उसने पत्नी ममता (33) और बेटी अंजली (15) की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद स्कूटी से आठ किमी दूर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

दीवार पर लिखकर नाम, बेटी-पत्नी समेत खुद को किया मौत के हवाले

4 of 6
बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने से पहले युवक ने अपने सभी दोस्तों को सूचना दी थी। जयबीर ने अपने दोस्तों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर पेट्रोल पंप संचालक हरिकिशन को मौत का जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

दीवार पर लिखकर नाम, बेटी-पत्नी समेत खुद को किया मौत के हवाले

5 of 6
जिसके पास वह गाड़ी चलाता था। दोस्तों को जयबीर ने बताया कि हरिकिशन के 21.60 लाख रुपये वापस करने से मना करने पर ही उसने ये कदम उठाया है। इतना ही नहीं जयबीर ने पत्नी के बेड के पास सुइसाइड नोट भी छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार पर लिखकर नाम, बेटी-पत्नी समेत खुद को किया मौत के हवाले

6 of 6
जिसमें उसने पंप संचालक को जिम्मेदार ठहराया और अपनी मौत और परिवार को मौत के हवाले करने की वजह लिखी।  इसके साथ ही वह जिस कमरे में सोता था, उसकी दीवार पर भी कलम से बड़े-बड़े अक्षरों में हरिकिशन का नाम लिखा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें