रायन इंटरनेशनल स्कूल के प्रद्युम्न हत्याकांड में पुलिस अब नई थ्योरी पर काम कर रही है। बृहस्पतिवार को भी पुलिस की एसआईटी टीम ने मौका मुआयना किया। एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने दोबारा री-क्रिएट किए गए क्राइम सीन की बारीकियों को परखा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
इसमें हरपाल और आरोपी अशोक के बताए गए क्राइम सीन के अंतर को देखा जा रहा है। इस क्राइम सीन को पुलिस शिक्षक के बयान के साथ भी मेल करने में जुटी है। फॉरेंसिक टीम को वहां एक दर्जन से अधिक फिंगर प्रिंट मिले हैं। जिनका विश्लेषण करने के लिए लैब भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस आरोपी अशोक को साइकोलॉजिकल टेस्ट कराने की भी तैयारी कर रही है। ताकि उसकी मनोदशा को समझा जा सके। पुलिस मान रही है कि इसके पीछे कोई विशेष मनोदशा हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
रायन इंटरनेशनल स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अपने एक थ्योरी में अभी तक कुकर्म में फेल होने पर ही हत्या करने का कारण मानकर चल रही है। चार्जशीट कोर्ट में पेश करने से पहले इसकी जांच करवाने के पक्ष में है, लेकिन कोई कानूनी दिक्कत न हो। इसका भी ध्यान रखा जाए। कोर्ट में चार्जशीट पेश करने के बाद अनुमति लेकर पुलिस लाई टिटेक्टर टेस्ट पर भी करवाने के पक्ष में है। पुलिस ने हरपाल को बुधवार से हिरासत में लिया है। उससे अलग-अलग टीमें पूछताछ कर रही है। हरपाल को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस द्वारा सभी पहलूओं का अब वैज्ञानिक परीक्षण किया जा रहा है।
4 of 5
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हरपाल के बयान को दर्ज कर बुधवार को क्राइम सीन री-क्रिएट कराया था और बृहस्पतिवार को फॉरेंसिक टीम इसके सत्यापन में जुटी रही। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम सभी अलग-अलग लोगों के बयान के आधार पर सीन री-क्रिएट किए थे, अब उसका परीक्षण किया जा रहा है। ताकि कोई पहलू छूट नहीं जाए।
बृहस्पतिवार को भी स्कूल के बाहर दोनों तरफ सड़क पर नाका लगा रहा। वहीं, प्रद्युम्न के परिवार से मिलने वाले लोगों का तांता है। बृहस्पतिवार को लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, मिथला फाउंडेशन की ओर से दो वकील और अभिभावक एकता मंच के सदस्य मिलने पहुंचे। मंत्री ने सांत्वना देते हुए का कि पीड़ित परिवार के साथ है।
इस मामले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच करवाई जा सकती है। अभिभावक एकता मंच के सदस्यों ने स्कूल के बाहर थोड़ी देर के लिए धरने पर बैठ गए। प्रद्युम्न के पिता ने दोनों वकीलों को अपने बेटे के बारे में बताया और हत्या से जुड़े सवाल उठाए। बता दें कि इन वकीलों के जरिये ही वरुण ठाकुर ने सीबीआई जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल किया है।