डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के मामले से जुड़ी जांच राजधानी दिल्ली तक पहुंच चुकी है। अभी तक कहा जा रहा था कि सिरसा स्थित डेरे से दिल्ली के तार जुड़े हैं। सीआईडी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने राजधानी के नामी नेत्ररोग विशेषज्ञों से उनके घर जाकर पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि इस पूछताछ में सीआईडी ने डेरे से जुड़े और देशद्रोह के मामले में आरोपी डॉ. आदित्य की तलाश से जुड़े सवाल पूछे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गुरमीत राम रहीम
सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि पंचकूला हिंसा के बाद डेरे से जुड़े डॉ. आदित्य के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार है। खुफिया जानकारी है कि डॉ. आदित्य और दिल्ली के कई नामचीन डॉक्टरों के बीच गहरे संबंध हैं।
विज्ञापन
3 of 5
राम रहीम
- फोटो : social media
पिछले कुछ समय से सीआईडी इन लोगों से संपर्क बनाने का प्रयास भी कर रही थी, लेकिन डॉक्टरों ने व्यस्तता का हवाला देकर मिलने के लिए समय नहीं दिया गया, जिसके बाद ही दिल्ली आकर इन डॉक्टरों से पूछताछ की गई है। हालांकि पूछताछ में डॉ. आदित्य की कोई जानकारी मिली है या नहीं, इस बारे में कुछ भी कहने से अधिकारी ने साफ इनकार कर दिया।
4 of 5
एम्स
दिल्ली में शरण लेने की खुफिया जानकारी
सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा सीआईडी की ओर से राजधानी के एम्स के पूर्व डॉक्टरों से पूछताछ की गई है। इनके अलावा कुछ बड़े प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों को भी इसमें शामिल किया गया है। बताया ये भी जा रहा है कि सीआईडी को डॉ. आदित्य के दिल्ली में ही किसी डॉक्टर के घर शरण लेने की खुफिया जानकारी मिली है।
हनीप्रीत पर अभी भी सस्पेंस
सीआईडी के अधिकारी का कहना है कि हनीप्रीत पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। अभी तक कहा जा रहा था कि हनीप्रीत और डॉ. आदित्य एक साथ हो सकते हैं, लेकिन अब सीआईडी को जानकारी मिल रही है कि हनीप्रीत और डॉ. आदित्य एक साथ नहीं है। कहा जा रहा है कि पंचकूला हिंसा के बाद से डॉ. आदित्य फरार है और उनकी आखिरी लोकेशन दिल्ली बताई जा रही है।