गुरुग्राम में भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न की हत्या के मामले में पुलिस अब मंगलवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चार्जशीट पेश करेगी। पहले यह शनिवार को होना था, लेकिन पुलिस आयुक्त ने बृहस्पतिवार को कहा कि पुलिस सात कार्यदिवस में इसे कोर्ट में पेश करेगी। कार्यदिवस जोडने के बाद अब पुलिस को तीन दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
रयान मर्डर केस, सीसीटीवी
- फोटो : self
हालांकि प्रद्युम्न के परिवार वालों का कहना है कि पुलिस भले ही अतिरिक्त समय लें, लेकिन असली गुनाहगारों को सजा मिलनी चाहिए। बता दें कि पुलिस ने पहले सात दिन के भीतर चार्जशीट पेश करने का दावा किया।
विज्ञापन
3 of 6
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार बृहस्पतिवार को मीडिया से इस मामले में रूबरू हुए, लेकिन किसी भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। अधिकतर सवालों को जांच का विषय कहते हुए टाल दिया। कई सवालों पर पुलिस आयुक्त ने कहा, इस बारे में चार्जशीट के बाद जवाब दिया जाएगा। पुलिस आयुक्त का कहना है कि इस मामले में पर्याप्त सबूत है। सभी सबूतों और गवाहों के आधार पर उनका सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद पुलिस की तरफ से चार्जशीट दायर की जाएगी। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।
4 of 6
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
किसी और आरोपी के शामिल होने के सवाल पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस मामले में कई अनछूए पहलू है। जिसकी तलाश की जा रही है। किसी और के होने की संभावना का इंकार नहीं किया जा सकता है। इस मामले में माली, गार्ड, शिक्षक, गिरफ्तार आरोपी अशोक, बच्चों से बातचीत कर उनका बयान दर्ज किया गया है। सभी बयान को सत्यापन करने के लिए फॉरेंसिक टीम के साथ एसआईटी की टीमें लगी हुई है। इस मामले में सभी साक्ष्यों का वेरीफिकेशन किया जा रहा है, ताकि कोर्ट के सामने ठोस तरीके से रखा जाए।
विज्ञापन
5 of 6
गुरुग्राम में स्कूल के बाहर जमा लोग
हालांकि पुलिस की थ्योरी पर उठ रहे सवाल पर पुलिस आयुक्त ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। पुलिस आयुक्त का कहना है कि इस मामले में चार्जशीट के बाद ही खुलासा किया जाएगा। दूसरे जिले चाकू लाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक जांच में यह बात सामने नहीं आई है।
फूंक-फूंक कर कदम रख रही पुलिस
प्रद्युम्न हत्याकांड की उलझती गुत्थी और पुलिस की थ्योरी रहे सवाल के बाद पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस इस मामले में मुंबई हाईकोर्ट के फैसले का भी इंतजार कर रही है। यदि कोर्ट से राहत नहीं अग्रिम जमानत नहीं मिलती है, तो संभवत: पुलिस स्कूल के सीईओ और एमडी को भी गिरफ्तार करने की तैयारी में है। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से लिए सभी सबूत को फॉरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इसमें सबसे अहम पुलिस को आरोपी का डीएनए और वहां पर मिले फिंगर प्रिंट के विश्लेषण है। इसके साथ पुलिस को प्रद्युम्न के शरीर पर एक बाल भी मिला था। इसका भी फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।