अगर आपके पास अच्छे शिक्षक नहीं है, आप अलग-अलग विषयों के पाठ्क्रम को लेकर परेशान है या फिर ट्यूटर को देने के लिए समय और पैसे की कमी है तो अब आपकी सभी परेशानी दूर होने जा रही है।
विज्ञापन
तीन करोड़ छात्रों से जुड़ने के बाद सलमान ने रखा भारत में कदम
2 of 9
अब इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए सलमान खान आपकी मदद करने जा रहे हैं। दुनिया भर में करोडों छात्रों को ऑनलाइन कम समय और पैसे में शिक्षा देने वाली खान एकेडमी हिन्दी वर्जन के साथ भारत में कदम रख चुकी है।
विज्ञापन
तीन करोड़ छात्रों से जुड़ने के बाद सलमान ने रखा भारत में कदम
3 of 9
अमेरिका आधारित गैर-लाभकारी संगठन और लर्निंग पोर्टल खान एकेडमी ने दिल्ली में अपना हिन्दी वर्जन लांच किया। शुरूआत में इस पर एनसीईआरटी के गणित पाठ्यक्रम को कवर किया जाएगा। एकेडमी के फाउंडर सलमान खान ने कहा कि ऑनलाइन लर्निंग एक शक्तिशाली प्लेटफॉर्म है और उनका उद्देश्य हर जगह शिक्षा मुहैया कराना है।
तीन करोड़ छात्रों से जुड़ने के बाद सलमान ने रखा भारत में कदम
4 of 9
भारतीय पाठ्यक्रम अमेरिकी पाठ्यक्रम से काफी मिलता है और लाखों भारती छात्र खान एकेडमी पर रिजिस्टर्ड भी हैं। इसलिए उन्होंने हिन्दी में इस आगे बढ़ाने का फैसला लिया। हिन्दी वेबसाइट लर्निंग को ज्यादा आसान बनाएगी।
विज्ञापन
तीन करोड़ छात्रों से जुड़ने के बाद सलमान ने रखा भारत में कदम
5 of 9
हिन्दी प्लेटफॉर्म पर क्लास के बाहर छात्रों के सीखने के लिए प्रैक्टिस,
निर्देशित वीडियो, विश्लेषण और अध्यापक तकनीक से जुड़ी सामग्री उपलब्ध
होगी। लर्निंग का अनुभव प्रत्येक व्यक्ति को सीखने, लक्ष्य हासिल करने, प्रेरित करने और स्किल को निखारने में मदद करता है।
विज्ञापन
तीन करोड़ छात्रों से जुड़ने के बाद सलमान ने रखा भारत में कदम
6 of 9
एकेडमी से भारत में 2012 में 20 लाख से ज्यादा लोग जुड़े थे। इनकी संख्या 2015 के अंत तक 80 लाख से ज्यादा हो चुकी है। जबकि इस महीने के अंत तक दुनिया भर में खान एकेडमी से जुड़ने वाले लोगों की संख्या का अनुमान लगभग 2 करोड़ है।
विज्ञापन
तीन करोड़ छात्रों से जुड़ने के बाद सलमान ने रखा भारत में कदम
7 of 9
एकेडमी 13 लाख रजिस्टर्ड शिक्षकों और 3 करोड़ 35 लाख छात्रों के साथ 190 देशों में उपलब्ध है। हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा पाठ्यक्रम का 36 से ज्यादा भाषाओं में अनुवाद किया जा रहा है। जिसमें 440 करोड़ से ज्यादा समस्याओं का समाधान उपलब्ध है।
तीन करोड़ छात्रों से जुड़ने के बाद सलमान ने रखा भारत में कदम
8 of 9
खान के मुताबिक वे शिक्षा के प्रति भारत सरकार के विजन से प्रेरित है। उन्होंने सिलिकॉन वैली में प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की थी और पीएम ने भी उनके काम में दिलचस्पी जाहिर की है।
तीन करोड़ छात्रों से जुड़ने के बाद सलमान ने रखा भारत में कदम
9 of 9
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स भी एकेडमी की तारीफ कर चुके हैं। भारत से भी कंपनी का अच्छा फीडबैक मिल रहा है। इतना ही नहीं इसके लिए वे टाटा ट्रस्ट के संपर्क में भी हैं। खान एकेडमी ने संदीप बापना को भारत में मैनेजर बनाया है।