दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने स्मार्ट कॉर्ड का कॉमन मोबिलिटी कार्ड के रूप में दायरा बढ़ा दिया है। अब स्मार्ट कार्ड से मेट्रो फीडर बस के किराये के साथ पार्किंग चार्ज का भी भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
common mobility card
- फोटो : vivek nigam
सिर्फ दोनों जगहों पर मौजूद हैंड हेल्ड मशीन में स्वैप करना होगा। भुगतान के बाद आप को पर्ची भी मिलेगी। मेट्रो का मानना है कि इससे खुले पैसों की किल्लत समाप्त हो जाएगी। मेट्रो की फीडर बसों से रोजाना दो लाख लोग सफर करते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
डीटीसी बस
कार्पोरेशन के मुताबिक, फिलहाल यह सुविधा 200 फीडर बसों में शुरू की जा रही है। यह बसें 40 अलग-अलग रूटों पर चलतीं हैं। इसी तरह 13 मेट्रो स्टेशनों स्थित पार्किंग में इसे शुरू किया गया है।
4 of 6
delhi metro
दिल्ली मेट्रो में 17 लाख यात्री रोजाना औसतन स्मार्ट कार्ड से किराए का भुगतान करते हैं। जो कि अब दोनों पर भी कार्ड का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं, बीते आठ फरवरी को 15 रूटों पर चलने वाली 250 डीटीसी व क्लस्टर बसों में मेट्रो स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू की गई थी। अप्रैल तक यह सुविधा सभी डीटीसी बसों में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
दिल्ली मेट्रो
भुगतान पर छूट की भी योजना
वर्तमान में मेट्रो में सफर के दौरान स्मार्ट कार्ड से भुगतान करने पर 10 फीसदी की छूट मिलती है। मेट्रो सूत्रों की माने तो पार्किंग में भी यह व्यवस्था लागू होगी। आने वाले महीनों में सभी स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू होने के बाद छूट दी जाएगी। यह कम से कम 10 फीसदी तक का होगा।
इन स्टेशनों पर शुरू हुई सुविधा
विश्वविद्यालय, साकेत, कड़कड़डूमा , दिलशाद गार्डन, अक्षर धाम, पटेल चौक, कश्मीरी गेट, रोहिणी सेक्टर-18 व 19, शास्त्री पार्क, एनएचपीसी चौक, मेवला महराजपुर, ओल्ड फरीदाबाद और सेक्टर-28।