दिल्ली में इन दिनों राष्ट्रिय नाट्य विद्यालय द्वरा आयोजित थिएटर ओलंंपिक रंगमंच प्रेमियों को खूब आकर्षित कर रहा है । थिएटर ओलंपिक के दूसरे दिन कुल तीन नाटकों का मंचन किया गया। खास बात यह है कि इसमें दो भारतीय गाथाओं पर आधारित नाटक थे। (सभी फोटो - हिमांशु सोनी/अमर उजाला)
विज्ञापन
2 of 5
theater olympic
- फोटो : अमर उजाला
महाभारत के शिखंडी पात्र पर आधारित एक पूरे नाटक का मंचन भी किया गया। इसे रंगमंच प्रेमियों ने खूब पसंद किया। थियेटर ओलंपिक की शुरूआत जगदेव कनकली नाटक के मंचन से हुई।
विज्ञापन
3 of 5
theater olympic
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थानी भाषा में मंचित यह नाटक राजस्थान के राजाओं पर आधारित था। कहानी वहां के एक राजा और उसकी दो रानियों की थी। करीब दो घंटे के इस नाटक का निर्देशन रोहित माथुर ने किया है।
4 of 5
theatre olympic
- फोटो : हिमांशू सोनी
वहीं, एलटीजी सभागार में शिखंडी नाटक का मंचन किया गया। अंग्रेजी भाषा में मंचित इस नाटक को लोगों ने खूब पसंद किया।
इसके अलावा तीसरा नाटक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में स्थित अभिमंच द्वारा प्रस्तुत किया गया। कैसेरियन सेक्शन ऐसे (निबंध) ऑन सुसाइड नाटक का मंचन पोलैंड से आए समूह ने किया। एक घंटे के इस नाटक ने लोगों का मन मोहा।