फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां डेबिट कार्ड से भी ईएमआई पर मिलेगा सामान, नहीं होगी मिनिमम बैलेंस की जरूरत

Mon, 20 Aug 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
online shopping
आप कोई भी ऐसा सामान जो ऑनलाइन खरीदते हैं और उसका बजट आपकी जेब से बाहर हो तो आपका प्रयास रहता है कि उसे ईएमआई पर खरीदा जाए। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आज तक आपको क्रेडिट कार्ड की जरूरत पड़ती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। एक बड़ी ऑनलाइन कंपनी अब आपको ईएमआई की सुविधा डेबिट कार्ड के जरिए भी दे रही है। यानी अब किश्तों में सामान खरीदने के लिए आपको क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी, ये काम डेबिट कार्ड से ही हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
flipkart
आपको बता दें कि बड़ी ऑनलाइन कंपनी फ्लिपकार्ट अब आपको डेबिट कार्ड पर भी ईएमआई की सुविधा देगी। खास बात तो ये कि इसके लिए आपको न कोई प्रोसेसिंग फीस अदा करनी होगी और न ही किसी तरह के कागजात देने पड़ेंगे। यहां तक कि इसके लिए आपको खाते में मिनिमम बैलेंस भी नहीं रखना पड़ेगा। यह सुविधा अभी सिर्फ चार बैंकों के डेबिट कार्ड धारकों के लिए है।
विज्ञापन

3 of 5
flipkart
इन चार बैंकों के नाम हैं- एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई। ऐसे मिलेगा फायदा- फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर दी जा रही ये सुविधा आपके लिए है या नहीं इसका पता आप एक एसएमएस करके लगा सकते हैं। आप अपने मैसेज बॉक्स में टाइप करें- DCEMI और इसे 57575 पर भेज दें। तब आपको पता चल जाएगा कि यह सुविधा आपके लिए है या नहीं। इसके अलावा किसी उत्पाद के नीचे दिखने वाले ईएमआई ऑप्शन में आपको डेबिट कार्ड ईएमआई का विकल्प मिलेगा।

4 of 5
flipkart
डेबिट कार्ड से ईएमआई लेने की यह है प्रक्रिया: अगर आपने चेक कर लिया है कि आपको डेबिट कार्ड ईएमआई की सुविधा मिलेगी, तो पेमेंट पेज पर आपको 'डेबिट कार्ड ईएमआई' को पेमेंट ऑप्शन के तौर पर चुनना होगा। पेमेंट ऑप्शन चुनने के बाद आप ओटीपी या पिन डालकर ट्रांजेक्शन को ऑथराइज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Walmart-Flipkart
अंत में आपको ईएमआई पेमेंट प्लान को सुनिश्चित करना है। इस तरह आप बिना किसी परेशानी के आसानी से डेबिट कार्ड पर ही ईएमआई शुरू कर सकेंगे। इस तरह क्रेडिट कार्ड या थर्ड पार्टी के बिना ही बहुत आसानी से आपका काम हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें