गाजियाबाद के मोहननगर भोपुरा रोड पर राजेंद्र नगर के पास नाले में कार सवार द्वारा १०० के नोट फेंके जाने के बाद सोमवार शाम को भगदड़ मच गई। लोग नाले से नोट निकालने दौड़े। हालांकि ज्यादातर लोगों को फटे हुए नोट मिले। मौके पर पहंची पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और जांच शुरू की।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र नगर के पास भोपुरा रोड पर सोमवार शाम करीब पांच बजे एक कार सवार युवक सड़क किनारे रुका और शीशा खोलकर नोट नाले में डालने लगा। कुछ युवकों ने नोट फेंकते देखा तो उसकी ओर दौड़ लगा दी। युवकों ने नाले से नोट निकाले। मगर ज्यादातर नोट फटे हुए थे।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
युवक कार लेकर दिल्ली की ओर चला गया। नोट नाले में पड़े होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वहां भीड़ जमा हो गई। राहगीर बाइक और कार से उतरकर नाले से नोट निकालने लगे।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर जाम के हालात बनने लगे। इस दौरान राहगीर ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और लोगों को हटाया। पुलिस ने कुछ फटे हुए नोट जब्त किए।