ट्विन टावर के ढहने के बाद एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी के निवासियों की अपने आशियाने को लेकर चिंताएं लगभग खत्म सी दिखने लगी हैं। कुछ एक फ्लैट में खिड़कियों की कांच टूटने की बात सामने आई है। किसी फ्लैट या टावर में दरार भी नहीं आई। निवासी परिवार के साथ अपने फ्लैट में वापस आने लगे हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष उदयभान सिंह तेवतिया ने बताया कि सोसाइटी में 660 घर खाली करवाए गए थे। जिनमें से 550 घरों में मंगलवार सुबह तक लोग लौट आए, कुछ लौटने वाले हैं। कुछ लोग घूमने चले गए हैं इसलिए लौटने में वक्त लगा रहे हैं। मंगलवार दोपहर बाद सोसाइटी के गेट पर स्कूल बस आकर लगी। बच्चे निश्चिंतता के भाव से अपने फ्लैट वाले टावर की तरफ बढ़ते दिखे। सोसाइटी में कुछ और बढ़ने पर एक महिला अपने डॉगी को टहलाती हुई दिखी। बेसमेंट में कैंटीन और और दुकानें खुल चुकी हैं। यहां लोग रोजमर्रा जरूरत की खरीदारी करते नजर आए। फ्लैट में लौटे परिवारों ने गणेश पूजा की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 7
Twin Tower Demolition
- फोटो : अमर उजाला
सोसाइटी में जनजीवन सामान्य नजर आता है। मंगलवार को यह सोसाइटी कमोबेश किसी भी अन्य सोसाइटी की ही नजर आई। उधर, साफ सफाई का दौर दिनभर जारी रहा।
विज्ञापन
3 of 7
ट्विन टावर
- फोटो : अमर उजाला
गणपति पर सभी मिलकर मनाएंगे जश्न
एमराल्ड कोर्ट के एस्पायर-एक इमारत में रहने वाली मोनिका ने बताया कि रोजमर्रा के कामों के साथ अब जिंदगी पहले जैसी है। मैंने और सोसाइटी की अन्य महिलाओं ने मंगलवार को हरितालिका तीज व्रत रखा। सभी ने मिलकर पूजा की और सब कुछ सही सलामत होने के लिए भगवान का धन्यवाद दिया।
4 of 7
ट्विन टावर
- फोटो : अमर उजाला
इतनी बड़ी घटना के बाद सोसाइटी में सिर्फ कुछ कांच ही टूटे हैं। गणपति पर इस बार सभी निवासी मिलकर जश्न मनाएंगे और बप्पा को धन्यवाद देंगे। कनिका सक्सेना ने कहा कि शादी के बाद मेरी पहली तीज और गणेशोत्सव है।
विज्ञापन
5 of 7
ट्विन टावर
- फोटो : अमर उजाला
खुश हूं कि त्योहार से पहले सब सुरक्षित घरों में हैं। वहीं, एस्पायर-दो में रहने वाली सोनिया ने कहा कि सोमवार को लौटने के बाद साफ-सफाई कर निवासी गणेशोत्सव की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
ट्विन टावर हुआ ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा व सफाई ने बढ़ाया काम
सोसाइटी के गार्डों ने बताया कि सब कुछ सामान्य है, बस हमारा काम बहुत बढ़ गया है। जब टावर खाली करना था, तो लोगों को मनाकर निकालना पड़ा। ध्वस्तीकरण के बाद साफ सफाई में समय लगा। हम लोगों ने 12-12 घंटों से ज्यादा ड्यूटी कर हालात सामान्य किए हैं, लेकिन लगातार मीडिया का जमावड़ा लगा रहता है। आसपास के लोगों में सोसाइटी देखने की उत्सुकता रहती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था संभालना अतिरिक्त चुनौतीपूर्ण हो चुका है। दिन रात नजर रखनी पड़ती है।
कैंटीन में बढ़ी आवाजाही
एमराल्ड कोर्ट क्लब हाउस में कैंटीन चलाने वाले शहबाज ने कहा कि सोमवार को गैस पाइपलाइन देर से आई। लोग साफ-सफाई में व्यस्त रहे इसलिए कैंटीन में ज्यादा लोग नहीं आए। मंगलवार को दिनभर हरियाली तीज और गणेशोत्सव की वजह से लोगों की आवाजाही बनी रही। लोगों ने मिठाइयां खरीद कर बांटीं। सोसाइटी की रौनक देखकर अच्छा लग रहा है।