फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी यहां हुआ सीसीटीवी में कैद, एक दर्जन से ज्यादा बार मोबाइल स्विच ऑफ-ऑन हुआ

Mon, 08 Aug 2022 12:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
shrikant tyagi - फोटो : अमर उजाला
नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने वाला आरोपी श्रीकांत त्यागी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।  पुलिस आरोपी की तालश में जुटी है। श्रीकांत की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिली है। कई बार उसका मोबाइल स्विच ऑफ और ऑन हुआ। नोएडा पुलिस की कई टीम उत्तराखंड में श्रीकांत त्यागी की तलाश में जुटी हैं। दूसरी ओर नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में सोमवार सुबह नोएडा अथॉरिटी की टीम ने श्रीकांत त्यागी के आवास में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। टीम ने श्रीकांत द्वारा कॉमन क्षेत्र और पार्किंग में किए गए अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की। 
विज्ञापन

2 of 7
Shrikant Tyagi - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश में मिली आखिरी लोकेशन
रविवार को श्रीकांत की आखिरी लोकेशन ऋषिकेश में मिली। एक दर्जन से अधिक बार उसका मोबाइल स्विच ऑफ-ऑन हुआ। सूत्रों के अनुसार श्रीकांत हरिद्वार में एक स्थान पर सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। मामले पर हरिद्वार के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं है। वहीं, नोएडा पुलिस की टीम ऋषिकेश और हरिद्वार के आसपास मौजूद है।
विज्ञापन

3 of 7
श्रीकांत त्यागी का घर पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उधर, रविवार रात में श्रीकांत त्यागी के 12 गुंडे सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में घुस गए। आरोप है कि अभद्रता व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने वाली महिला के फ्लैट में जाकर धमकी दी। शोर सुनकर सोसाइटी के लोग जुटे तो गुंडों ने उनसे बदसलूकी करते हुए मारपीट कर दी।

4 of 7
सोसाइटी में जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी के सैकड़ों लोग जमा हो गए। सोसाइटी में करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। अफरात-फरी के बीच छह आरोपी फरार हो गए। इस बीच सांसद डॉ. महेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों पर भड़क गए। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

5 of 7
सोसाइटी में पहुंचे डीएम, कमिश्नर और विधायक - फोटो : अमर उजाला
गलत फ्लैट नंबर बताकर घुसे थे गुंडे
गुंडे गलत फ्लैट नंबर बताकर सोसाइटी में दाखिल हुए थे। सिक्योरिटी गार्ड ने भी फ्लैट में रहने वाले लोगों से इंटरकॉम पर बातचीत नहीं की थी और सीधे प्रवेश दे दिया था। जिस फ्लैट नंबर में जाने की बात कहकर गुंडे दाखिल हुए थे, उनमें दो युवतियां रहती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला से की अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। महिलाओं ने श्रीकांत त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shrikant tyagi - फोटो : अमर उजाला
सोसाइटी की महिलाओं का आरोप है कि श्रीकांत ने सत्ता की हनक दिखाते हुए पौधे लगाकर एक स्थान पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब महिलाओं ने उन्हें रोका तो उन्होंने एक महिला से अभद्रता की और जमकर गालियां दीं। पति के बीचबचाव करने पर उन्हें भी धमकी दी गई। इसके बाद सोसाइटी की अन्य महिलाओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके बावजूद आरोपी ने महिला को धमकाते हुए कहा, ‘तुम पौधे टच करोगी तो मैं तुम्हें टच करूंगा।’ इसके बाद महिलाओं की नाराजगी और बढ़ गई। वहीं, सोसाइटी के लोगों ने सभी पौधों को उखाड़ दिया। करीब चार घंटे तक सोसाइटी में विवाद चलता रहा। वहीं, घटना का वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। इसके बाद शहर के लोगों ने आरोपी के खिलाफ भड़ास निकालनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें