फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम सुन खौल जाएगा पाकिस्तान का खून: सीमा हैदर ने किया बेटी का नामकरण, लोग बोले- सच्ची देशभक्त है भाभी

Tue, 08 Apr 2025 04:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

सीमा के पहले से चार बच्चे हैं, जो उनके साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रहे हैं। उनके प्रेम और संघर्ष की कहानी को लेकर देशभर में चर्चा होती रही है। सीमा के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
सीमा हैदर और उनकी नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में पांचवें बच्चे की मां बनी पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने अपनी बेटी का नामकरण कर दिया है। सीमा ने बेटी का नाम भारती मीणा रखा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, वाह क्या नाम है, सीमा भाभी तो सच्ची देश भक्त है। इससे पहले सीमा के वकील एपी सिंह ने बच्ची का नाम रखने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों से राय मांगी थी। उनका कहना था कि जो नाम ज्यादा सुझाया जाएगा। वहीं नाम बच्ची का रखने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
सीमा हैदर बोली मेरे लिए ये मीरा है - फोटो : वीडियो ग्रेब
'लोग कहेंगे भारती और मेरे लिए होगी मीरा'
नामकरण समारोह के दौरान सीमा ने कहा कि बहुत लोगों ने कहा था कि भारती रखना इसलिए हमने ये नाम रखा और इसका निक नेम है मीरा, क्योंकि मीरा कृष्ण जी की भक्त थी और मैं चाहती थी कि मेरी बेटी हुई तो मैं उसका नाम मीरा रखूंगी। लेकिन बहुत लोगों ने हमें सलाह दी थी इसका नाम भारती रखना और पंडित जी ने भी यही नाम रखने को कहा। और ये नाम हमारे देश से भी मिलता हुआ है इसलिए ये बहुत खूबसूरत नाम है। 
विज्ञापन

3 of 7
गुलाम हैदर और सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला
गुलाम अली दे रहा पति को धमकी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग की है। दरअसल सीमा हैदर का कहना है कि उसका पहला पति गुलाम हैदर उनको, उनके पति और भाई एपी सिंह को लगातार धमकियां दे रहा है और मुझे इससे डर लगता है। 

4 of 7
सीमा हैदर - फोटो : Instagram/seemasachin10
सरकार और योगी आदित्यनाथ से मांगी सुरक्षा
सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है कि गुलाम हैदर की सोच और दिमागी सोच कितनी गंदी है इसका पता इस बात से लगता है कि उसने मेरी बच्ची को लेकर गंदी-गंदी बात की है। वो पाकिस्तान में सरेआम हमें धमकियां दे रहा है कि हम हिंदुस्तान में घुसकर सचिन, बाबा और एपी सिंह को मारेंगे। मुझे इससे डर लगता है। मेरे पास इस बात के सारे सबूत हैं। मैं भारत सरकार और योगी जी से प्रार्थना करूंगी कि वो इस बात को नोट करें। मुझे उसकी धमकियों से डर लगता है। हमें सरकार से सुरक्षा मुहैया होनी चाहिए।  
विज्ञापन

5 of 7
मां बनने के बाद अस्पताल से घर पहुंची थी सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला
मां बनने के बाद हुआ था भव्य स्वागत
सीमा के मां बनने के बाद घर पहुंचने पर परिवार ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ फूल बरसा कर स्वागत किया गया था। परिवार के लोग जमकर नाचे और झूमे थे। सीमा पांचवें बच्चे की मां बनी है। जबकि सचिन मीणा का यह पहला बच्चा है। बच्ची के बाद से सचिन के परिवार में खुशी की लहर है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
मां बनने के बाद घर पहुंची सीमा हैदर का हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को विदेश मंत्रालय की ओर रिपोर्टर का इंतजार
सीमा पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। उन्हें पब्जी खेलते हुए रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा से प्यार हुआ था। 2023 में वे अवैध रूप से नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आईं। सचिन मीणा से शादी कर वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में बस गईं। तब से वह सुर्खियों में रही हैं। उनके भारत आने के बाद से ही उनके मामले ने राजनीतिक और कानूनी बहस को जन्म दिया था। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप भी लगा था, लेकिन बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीमा हैदर का पहला और दूसरा पति - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच जारी
सीमा के पहले से चार बच्चे हैं, जो उनके साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रहे हैं। उनके प्रेम और संघर्ष की कहानी को लेकर देशभर में चर्चा होती रही है। सीमा के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर हैं। आए दिन दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से नई-नई अपडेट देते रहते हैं। नवजात बच्ची उनके परिवार में पांचवीं संतान है। सीमा के अवैध तरीके से भारत आने के मामले की पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से विदेश मंत्रालय से विदेश से गैर कानूनी तरीके से आने पर होने वाली कार्रवाई के लिए जरूरी जानकारी मांगी गई है। हालांकि अभी तक विदेश मंत्रालय की ओर से पुलिस को जवाब नहीं मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें