बैंक पहुंचे ग्राहक करा रहे पासबुक में एंट्री
- फोटो : अमर उजाला
खाताधारकों को सता रहा इस बात का डर
बैंक में लगातार पहुंच रहे खाताधारकों को सबसे अधिक चिंता अपनी मेहनत की कमाई को लेकर है। कई लोगों ने भविष्य की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई, शादी और अन्य जरूरी कामों के लिए बैंक में रकम जमा की थी। अब घोटाले की जानकारी सामने आने के बाद उन्हें अपनी जमा पूंजी डूबने का डर सता रहा है। खाताधारक बैंक पहुंचकर पासबुक अपडेट कराने के साथ ही यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके खाते में कितनी रकम शेष है और वह निकाल सकेंगे या नहीं।