मृतकों के परिजन अस्पताल के बाहर बैठे हुए
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 1:30 बजे लखनावली गांव से कुलेसरा पुश्ता रोड पर जाने के दौरान सिंगल रोड पर अचानक सामने से आ रही वैगनआर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर के बल सड़क पर गिरने के बाद सभी के सिर, हाथ, पैर, कोहनी, मुंह, नाक में गंभीर रूप से चोट आई।