फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Murder Case: अय्याश... अफेयर, ससुर की मर्सिडीज कार पर नजर; निक्की हत्याकांड में विपिन को लेकर नए खुलासे

Mon, 25 Aug 2025 03:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

निक्की के भाई ने बताया कि विपिन कोई काम नहीं करता था। पिता की दुकान है। वह दुकान के गल्ले से पैसे निकालकर अय्याशी करता था। देर रात को घर आता था। फिर निक्की को पीटता था। बहन बच्चे की परवरिश के लिए ससुराल में थी लेकिन नहीं पता था कि अब वह कभी नहीं आएगी।
विज्ञापन
1 of 12
Nikki Murder Case - फोटो : Facebook
ग्रेटर नोएडा की निक्की हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। आरोपी पति विपिन को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। विपिन के एक लड़की से अवैध संबंध को लेकर सोशल मीडिया पर वर्ष 2024 का एक वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि विपिन कार में एक लड़की के साथ पकड़ा गया था। कुछ लोग उसके साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार में एक लड़की बैठी है। 

कार के बाहर मौजूद लोग आरोपी का कॉलर पकड़कर माफी मंगवा रहे हैं। हालांकि, वीडियो के बारे में परिजनों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस घटना बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

2 of 12
आरोपी पति विपिन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुकान से पैसे लेकर करता था अय्याशी
निक्की के भाई ने बताया कि विपिन कोई काम नहीं करता था। पिता की दुकान है। वह दुकान के गल्ले से पैसे निकालकर अय्याशी करता था। देर रात को घर आता था। फिर निक्की को पीटता था। बहन बच्चे की परवरिश के लिए ससुराल में थी लेकिन नहीं पता था कि अब वह कभी नहीं आएगी।

विज्ञापन

3 of 12
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला
मर्सिडीज कार पर थी विपिन की नजर
अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि भिकारी सिंह ने हाल ही में मर्सिडीज कार खरीदी थी जिस पर विपिन की नजर थी। विपिन मर्सिडीज की भी मांग कर रहा था। पिता भिकारी सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। 

4 of 12
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Insta @_makeover_by__kanchan/
बड़ी बेटी को भी ससुराल नहीं भेजेंगे परिजन
निक्की और बड़ी बहन कंचन की शादी एक ही घर में हुई थी। कंचन अपने दोनों बच्चों को लेकर पिता के घर पर आ गई है। साथ ही, निक्की का बेटा भी यहीं है। निक्की के परिजनों का कहना है कि अब उस घर से उनका कोई रिश्ता नहीं रहा है। ऐसे में बड़ी बेटी को भी भेजने के हक में नहीं हैं।
 
विज्ञापन

5 of 12
निक्की के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटियों को प्यार से पाला था
पिता ने बताया कि दोनों बेटियों को डीपीएस एनटीपीसी में बड़े प्यार से पढ़ाया था। वहां दाखिला मुश्किल से होता है। दोनों को स्कूल छोड़ने व लेने जाता था। नोटबंदी के बावजूद शादी भी धूमधाम से की थी। पति शराब का आदि है। कोई काम नहीं करता है। 

 
विज्ञापन

6 of 12
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला
छह माह पहले भी विपिन ने निक्की से मारपीट की थी तब समाज के लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया था। निक्की को फिर से ससुराल भेजा गया था। समाज के लोगों ने था कहा कि विपिन सुधर जाएगा। थोड़ा इंतजार कर लो। दो बार पंचायत होने के बाद समाज के कहने पर बेटियों को भेजा था। नहीं पता था कि यह दिन देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 12
पति के साथ निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली इलाके के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की क्रूरता से हत्या करने का दावा किया गया था। आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बर्बरता से पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दिल दहलाने वाली घटना के बाद मृतका महिला की बहन और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

8 of 12
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना इलाके के रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और उसके भाई विपिन से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये की मांग करने लगे। 

9 of 12
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Insta @_makeover_by__kanchan/
शादी के बाद से ही पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सत्यवीर लगातार 35 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की मांग पूरी करने के लिए एक और बुलेट भी दे दी, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। दोनों बहनों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपियों ने समझौते को नहीं माना।

10 of 12
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Insta @_makeover_by__kanchan/
वहीं, मृतका निक्की की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया और देवर विपिन ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया। बर्बरता से उसे पीटा गया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया। 

11 of 12
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati
उसने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान कंचन ने मारपीट और आग लगाते हुए आरोपियों का वीडियो बना लिया। आनन-फानन निक्की को इलाज के लिए पहले फोर्टिस फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि घटना के वक्त कंचन का पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भी मौके पर मौजूद थे। कंचन की शिकायत पर पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

12 of 12
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति विपिन ने कहा, कोई पछतावा नहीं
आरोपी विपिन ने डाढ़ा अस्पताल में कहा कि उसे पत्नी की मौत का कोई पछतावा नहीं है। उसने कहा, मैंने उसे नहीं मारा है। वह खुद मर गई। पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, यह बहुत आम बात है।मामले में अब तक पति विपिन, सास दया और आरोपी जेठ रोहित और ससुर सत्यवीर गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें