फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Traffic: शहर के इन रास्तों पर जाने से बचें, जाम में फंसने की आशंका; आगजनी-तोड़फोड़ से सहमी नोएडा की जनता

Mon, 13 Apr 2026 02:32 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

Noida Protest News Today: गौतमबुद्धनगर जिले में निजी कंपनियों के कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कई इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं। हिंसक प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों को फूंक दिया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया है। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। अगर आप नोएडा आना चाहते हैं तो इन रास्तों से बचकर निकलें। यहां जाम की आशंका है।
विज्ञापन
1 of 8
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन वृद्धि और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर निजी कंपनी के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन आज उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों में सड़कों को जाम कर दिया, सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और आगजनी की, जिससे पूरे जिले में अफरा-तफरी का माहौल है।

सुबह से ही शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। सेक्टर 62 से सेक्टर 52 की ओर जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 8
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई
प्रमुख मार्ग हुए बाधित, यातायात व्यवस्था ठप
नोएडा एलीवेटेड रोड से उतरने वाले रैंप पर भी यातायात की रफ्तार थम गई है। छिजारसी के पास भी जाम की स्थिति बनी हुई है। सेक्टर 52 में सड़क पर श्रमिक बैठे हुए हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। सेक्टर 61 के रास्ते भी जाम से पैक हो गए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने फूंकी पुलिस की गाड़ी - फोटो : पीटीआई
एनएसईजेड (NSEZ) के सामने भी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। श्रमिकों ने यहां आगजनी की घटनाओं को भी अंजाम दिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल के पृथला में भी निजी कंपनी के कर्मचारियों ने जाम लगाया है।

4 of 8
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने फूंकी गाड़ी - फोटो : पीटीआई
ट्रैफिक डायवर्जन और पुलिस की तैनाती
चिल्ला बॉर्डर के पास नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे का रास्ता भी जाम है। प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर 59-62 मार्ग को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया है। नोएडा सेक्टर 62 की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, चिल्ला बॉर्डर की ओर जाने वाले यातायात को लगातार डीएनडी (DND) टोल की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने फूंकी गाड़ी - फोटो : पीटीआई
नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। श्रमिकों ने सेक्टर 64 स्थित एक कंपनी की ओर कूच किया, जिसके बाद पुलिस बल को मॉडल टाउन गोलचक्कर पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापक जाम और यातायात मार्ग परिवर्तन
एनएच 9 पर बड़ी संख्या में श्रमिक जुट गए हैं, जिसके कारण पूरा रूट बाधित हो गया है। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए सर्विस लेन के ट्रैफिक को प्रमुख लेन में डायवर्ट किया जा रहा है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम की तरफ से आने वाले अंडरपास को भी बंद कर दिया गया है।


 
विज्ञापन

7 of 8
नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया है, "निजी फैक्ट्रियों के कर्मचारियों द्वारा चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण नोएडा में ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने चिल्ला बॉर्डर (दिल्ली) से आने वाली नोएडा लिंक रोड को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। चिल्ला बॉर्डर से नोएडा की ओर ट्रैफिक की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन

8 of 8
एनएच 9 पर बड़ी संख्या में श्रमिक जुटे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जनता को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं और नोएडा जाने के लिए DND का इस्तेमाल करें। जो लोग नोएडा जाना चाहते हैं, वे सराय काले खां से DND का इस्तेमाल कर सकते हैं, या फिर NH 24 - कोंडली ब्रिज का इस्तेमाल करके नोएडा मोड़ के रास्ते नोएडा में प्रवेश कर सकते हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें