फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नोएडा हिंसा में पाकिस्तानी कनेक्शन, इस देश से चल रहे थे दो एक्स एकाउंट! एटीएस की जांच जारी

Sat, 18 Apr 2026 03:18 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

गौतमबुद्धनगर जिले में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन में पाकिस्तानी कनेक्शन पर एटीएस ने भी जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि यह पढ़े-लिखे होने के बाद भी कर्मियों को प्रदर्शन करने और हिंसा करने के लिए भड़का रहे थे। इस आधार पर पुलिस इनके अर्बन नक्सल से जुड़े होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
1 of 8
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ी को लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा शहर में सोमवार को श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन में पाकिस्तान का कनेक्शन आने के बाद एटीएस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस की जांच में दो एक्स एकाउंट जिनको पाकिस्तान से चलाए जाने की बात सामने आई है उनका पूरा ब्यौरा खंगाला जा रहा है। 

एक्स की शुरुआती रिपोर्ट आने के बाद यह भी देखा जा रहा है कि इन दोनों एकाउंट की पहले की और क्या गतिविधियां रही है। दूसरी तरफ कमिश्नरेट पुलिस रुपेश राय व उसकी साथी मनीषा चौधरी, आकृति, सृष्टि की भूमिका की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 8
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान गाड़ी को लगाई आग - फोटो : एएनआई
आरोप है कि यह पढ़े-लिखे होने के बाद भी कर्मियों को प्रदर्शन करने और हिंसा करने के लिए भड़का रहे थे। इस आधार पर पुलिस इनके अर्बन नक्सल से जुड़े होने की आशंका जता रही है।
 
विज्ञापन

3 of 8
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ करते प्रदर्शनकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अब तक इस पूरे हंगामें में तीनों जोन से 1100 लोगों को जेल भेज चुकी है। इनमें से 70 ऐसे हैं जो उपद्रव करते हुए पाए गए हैं, जबकि शेष आरोपित हिंसा के दौरान मौके से पकड़े गए। इनका शांति भंग में चालान किया गया है। 
 

4 of 8
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पथराव करते प्रदर्शनकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों से जांच कर रही है कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों की हिंसा के दौरान क्या भूमिका रही। हिंसा भड़काने, तोडफोड़ व आगजनी करने के साक्ष्य मिलने पर आरोपितों को मुख्य मामलों में शामिल किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 8
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पथराव करते प्रदर्शनकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को बेटे को ले गई पुलिस, थाने पर पूछा तो किया इन्कार
नोएडा में खोड़ा की रहने वाली महिला का बेटा सोमवार से गायब था। जब मां माता-पिता थाने पहुंचे तो पुलिस ने जानकारी नहीं दी। आरोप है कि श्रमिकों के हंगामे के बाद बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। कई बार थाने पूछने भी गए लेकिन पुलिसकर्मियों ने हिरासत में न लिए जाने की बात कहकर लौटा दिया।

 
विज्ञापन

6 of 8
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करते हुए गिरा पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पगार बढ़ाने को लेकर सोमवार को शहर में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। कंपनियों में तोड़फोड़ और आगजनी तक हुई। इस बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठी भी भांजी थी। कई लोगों को हिरासत में भी लिया। अब अचानक कई लोग गायब हुए तो उनके परिजन डर गए।
विज्ञापन

7 of 8
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान बाइक और कारों में लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम तक घर न लौटने पर पुलिस से जानकारी की गई। ऐसा ही हाल खोड़ा के रहने वाले परिवार का भी रहा। उनका 18 वर्षीय बेटा शिवम भी सोमवार को घर नहीं लौटा था। जब परिवार थाने पहुंचा तो पुलिस ने कोई जानकारी न होने की बात कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन

8 of 8
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करता जवान - फोटो : पीटीआई
परजिनों का आरोप है कि शिवम किसी कंपनी में काम नहीं करता। बल्कि वह अपने दोस्तों के साथ टहल रहा था। जिस बीच पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को शिवम को छोड़ने की प्रक्रिया सेक्टर 58 थाने की पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें