फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूट्यूबर मृदुल के नाम मजदूरों को कुचलने वाली लैंबॉर्गिनी, टेस्ट ड्राइव लेते समय तेज रफ्तार से दौड़ाई कार

Mon, 31 Mar 2025 05:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा।

सार

जिस लैंबॉर्गिनी से मजदूर घायल हुए हैं वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मृदुल तिवारी की हैं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि कार चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि अचानक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और उसने श्रमिकों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
1 of 5
यूट्यूबर मृदुल - फोटो : themridul/insta
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित चरखा गोलचक्कर के पास फुटपाथ पर बैठे श्रमिकों को तेज रफ्तार से आ रही लैंबॉर्गिनी कार ने टक्कर मार दी। घटना में दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का नजदीक के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
फुटपाथ पर बैठे श्रमिकों को तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया है। घायलों के परिजनों की तरफ से अभी तक शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। कार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मृदुल तिवारी की बताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
हादसे के बाद लैंबॉर्गिनी कार - फोटो : वीडियो ग्रैब
टेस्ट ड्राइव करते समय हुआ हादसा
कार राजस्थान के अजमेर का रहने वाला 23 वर्षीय दीपक कुमार चला रहा था। पुलिस का कहना है कि दीपक गाड़ियों को खरीदने और बेचने के लिए बतौर ब्रोकर काम करता है। वह इटावा के मूल निवासी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मृदुल तिवारी से लैंबोर्गिनी खरीदने के लिए आया था। वर्तमान में मृदुल नोएडा के सुपरनोवा सोसाइटी में रहते हैं। हादसा टेस्ट ड्राइव करते समय हुआ है।

4 of 5
हादसे के बाद लैंबॉर्गिनी कार - फोटो : वीडियो ग्रैब
भागने की फिराक में था कार चालक
पुलिस का दावा है कि कार चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि अचानक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और उसने श्रमिकों को चपेट में ले लिया। जिस कार से हादसा हुआ है भारत में उसकी कीमत चार करोड़ रुपये से नौ करोड़ रुपये तक है। कार चालक भागने की फिराक में था पर घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायल मजदूरों की पहचान झारखंड निवासी रंभू और डीजैन रविदास के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फुटपाथ पर बैठे श्रमिकों को तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मृदुल के पास हैं कई लग्जरी गाड़ियां
हादसे में जिस लैंबॉर्गिनी से श्रमिक घायल हुए हैं वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मृदुल तिवारी की हैं। वह सुपरनोवा में रहते हैं और उनके पास एसी ही कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। ब्रोकर दीपक मृदुल से ही गाड़ी खरीदने के लिए आया था और टेस्ट ड्राइव लेते समय यह हादसा हो गया। बता दें की यूट्यूब ने मृदुल को सिल्वर, गोल्ड, डायमंड बटन देकर सम्मानित किया है। मृदुल का नाम देश के टॉप टेन सबसे सफल यूट्यूबर में शामिल है। इटावा जनपद के लवेदी में जन्मे मृदुल तिवारी सोशल मीडिया की जानी मानी हस्ती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 30 लाख से अधिक तो यूट्यूब पर 1.87 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। पुलिस इस मामले में मृदुल से भी पूछताछ कर सकती है।

यह भी पढ़ें: 'काटकर ड्रम में भर दूंगी': जेई पति को मिली मेरठ हत्याकांड जैसी धमकी, माया से धर्मेंद्र ने किया था प्रेम विवाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें