फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में इंजीनियर की मौत: नींद से जागा प्रशासन, छह दिन में बदल डाली हादसे वाले जगह की तस्वीर; देखें Video

Thu, 22 Jan 2026 06:19 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद जागे नोएडा प्राधिकरण ने घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर पर सफेट पट्टी पुतवाई, रिफ्लेक्टर लगवाए और नाले के पास बैरिकेडिंग को और मजबूत किया है, ताकि कोई वाहन अनियंत्रित होकर पानी में न गिर सके। 
 
विज्ञापन
1 of 4
पूरी तरह बदल गई हादसे वाले जगह की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा सेक्टर-150 क्षेत्र में हादसे में इंजीनियर की मौत के बाद नोएडा प्राधिकरण से छह दिन बाद कुंभकर्णी नींद से जागा है। हादसे के बाद यातायात सुरक्षा को लेकर प्राधिकरण ने मौके पर कई जरूरी इंतजाम किए हैं। सबसे पहले मुख्य सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी पुतवाई गई है और रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। जिससे रात के समय तेज रफ्तार में आने वाले वाहन चालकों को पहले से ही स्पीड ब्रेकर का आभास हो सके और वे समय रहते गति कम कर सकें।
विज्ञापन

2 of 4
ब्रेकर पर की गई सफेद पट्टी - फोटो : अमर उजाला
सफेद पट्टी दिख रही है, रिफ्लेकटर लगे
घटना से पहले अंधेरे में स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं देने के कारण आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन अचानक उछल जाते थे। जिससे हादसों की आशंका बनी रहती थी। इंजीनियर के साथ भी यही हुआ था। अब सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर लगने से सड़क दूर से ही चमकती नजर आ रही है। जिससे रात में वाहन चलाने वालों को काफी सुविधा हुई है। 
विज्ञापन

3 of 4
झाड़ियों को किया गया साफ - फोटो : अमर उजाला
झाड़ियों को काटा गया
साथ ही सेक्टर-150 के पास नाले से सटे खाली प्लॉटों में उगी घनी झाड़ियों की भी सफाई कराई गई है। झाड़ियों के कारण सड़क किनारे दृश्यता कम हो रही थी और असामाजिक तत्वों के छिपने की भी आशंका बनी रहती थी। सफाई अभियान के बाद सड़क किनारे का इलाका अब खुला और सुरक्षित नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
बैरिकेडिंग को किया गया मजबूत - फोटो : अमर उजाला
बैरिकेडिंग की गई
इसके अलावा मुख्य रास्ते के सामने पहले से लगी बड़ी बैरिकेडिंग के साथ-साथ छोटी बैरिकेडिंग भी कराई है। जिससे वाहन निर्धारित मार्ग से ही गुजरें और किसी तरह की लापरवाही न हो। नाले की ओर जाने वाले हिस्से को भी मजबूत तरीके से घेरा गया है। जिससे कोई वाहन अनियंत्रित होकर खाई या नाले की तरफ न जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें