ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में मॉल के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में अबतक कार्रवाई से मृतक युवराज के पिता ने संतुष्टि जाहिर की है। राजकुमार मेहता ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन और आरोपी बिल्डर की गिरफ्तारी पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में मॉल के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत के चार दिन बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। कार को निकालने के साथ ही मंगवार का विशेष जांच दल (एसआईटी) की तफ्तीश शुरू हो गई। एसआईटी अपनी जांच सीधे तौर पर हादसे के कारण और बचाव में देरी के जिम्मेदारों की तलाशने के लिए करेगी।
अधिकारियों ने जांच को पांच दिन में चरणबद्ध रूप से करने का निर्णय लिया है। पहले दिन दो चरण पूरे हुए। इसमें जांच अधिकारियों ने प्राधिकरण, पुलिस, प्रशासन और पीड़ित पक्ष से हादसे से जुड़ी जानकारी ली। इसमें सामने आए तथ्यों का अवलोकन घटनास्थल पर जाकर किया। फिर शाम को प्राधिकरण दफ्तर पहुंच कर निष्कर्ष निकाला। आगे की जांच बुधवार से फिर शुरू होगी।
विज्ञापन
2 of 16
इंजीनियर युवराज की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी की अगुवाई कर रहे एडीजी मेरठ जोन भानु भाष्कर, मेरठ मंडल कमिश्नर और चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी दोपहर में नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचने के बाद करीब ढाई घंटे तक रहे। इस दौरान प्राधिकरण के सभी अधिकारियों को पहले तल पर बुलाया गया था।
विज्ञापन
3 of 16
नोएडा के सेक्टर -150 स्थित गड्ढे में जहां कार गिरी थी उसके दूसरी तरफ भी नहीं है कोई बैरिकेड
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, ग्रेटर नोएडा डीसीपी, एसडीआरएफ के जवान भी पहुंचे थे, लेकिन जांच टीम ने अधिकारियों में सिर्फ पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, एसीईओ कृष्णा करुणेश व डीएम मेधा रूपम से बात की। माना जा रहा है कि अलग-अलग विभागों के प्रमुखों से घटना को लेकर जानकारी ली गई।
4 of 16
नोएडा के सेक्टर-150 में हुए हादसे के बाद घटना स्थल पर लगाए गए बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
शाम को वापस पहुंचने पर जिस जगह पर हादसा हुआ है उस प्लॉट के प्राधिकरण से आवंटन और स्पोर्ट्स सिटी से जुड़ी कुछ जानकारियां ली गई हैं। जांच टीम की अगुवाई कर रहे एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर ने कहा कि एसआईटी को 5 दिन का समय सरकार की तरफ से दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 16
नोएडा के सेक्टर-150 में हुई कार दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पहले चरण की बैठक हुई और दूसरे चरण में निरीक्षण व चर्चा की गई। जांच को आगे सभी पहलुओं पर बढ़ाया जाएगा। एसआईटी अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।
विज्ञापन
6 of 16
घटना स्थल पर युवराज की मौत को लेकर जॉच करने पहुंची एसआईटी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
युवराज के पिता समेत 5 लोगों का पक्ष एसआईटी ने सुना
सरकारी विभागों के दावे से इतर एसआईटी ने घटना की बिल्कुल सही जानकारी के लिए हादसे में मरने वाले इंजीनियर युवराज के पिता व परिवार से जुड़े लोगों के साथ पड़ोसियों को बुलवाया था। इन सभी ने प्राधिकरण दफ्तर के बोर्ड रूम में पहुंच कर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
7 of 16
नोएडा के सेक्टर-150 में हुए हादसे में टूटी पड़ी नाले की दीवार
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना कैसे मिली, कैसे पिता बाहर गए और किस तरह पुलिस, फायर ब्रिगेड व अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे और क्या स्थिति रही। बेटे का शव भरे पानी से निकाले जाने तक बात पिता ने एसआईटी को बताई।
8 of 16
नोएडा के सेक्टर-150 स्थित घटना स्थल स्थित पानी से मृतक युवराज की कार को क्रेन से निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
सनरूफ से बाहर निकला था युवराज
युवराज की कार को मंगलवार को पानी से बाहर निकाला गया। कार का सनरूफ खुला था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि पानी में कार गिरने के बाद युवराज ने सनरूफ से बाहर निकाल कर मदद मांगी होगी। वहीं, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला है। आशंका है कि पानी में गिरने से पहले कार टकराई थी।
9 of 16
नोएडा के सेक्टर-150 में हुई कार दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एनडीआरएफ की टीम ने जब इंजीनियर की कार को पानी से बाहर निकाला तो उसका सनरूफ खुला हुआ था। कार में झाड़ियां फंसी थीं। साइड के मिरर टूटे नहीं थे, लेकिन सामने वाला शीशा टूटा हुआ था। बोनट भी क्षतिग्रस्त और खुला हुआ था। कार पानी के अंदर सीधी पड़ी थी। पुलिस ने कार को ट्रक की मदद से पुलिस लाइन भिजवाया है।
10 of 16
इंजीनियर युवराज के पिता का दर्द
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी गठन और बिल्डर की गिरफ्तारी से पिता ने जताई न्याय की उम्मीद
अबतक कार्रवाई से मृतक युवराज के पिता ने संतुष्टि जाहिर की है। राजकुमार मेहता ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन और आरोपी बिल्डर की गिरफ्तारी पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। उनका कहना है कि सरकार की संवेदनशीलता और तत्परता से उन्हें भरोसा है कि उनके बेटे की मौत के जिम्मेदारों को सख्त सजा मिलेगी।
11 of 16
नोएडा के सेक्टर-150 स्थित घटना स्थल स्थित पानी से मृतक युवराज की कार को क्रेन से निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
राजकुमार मेहता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने की इच्छा भी जताई है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात होने पर उन्हें मानसिक शांति मिलेगी और वह व्यक्तिगत रूप से उनका आभार प्रकट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन मिला है। घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मौके पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए हैं।
12 of 16
नोएडा के सेक्टर-150 स्थित घटना स्थल स्थित पानी से मृतक युवराज की कार को क्रेन से निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि उन्हें भरोसा है कि जहां पर जलभराव है। वहां प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान निकाला जाएगा। सांसद ने भी ढांढस बंधाया है। सीईओ के खिलाफ हुई कार्रवाई पर कहा कि जो भी जिम्मेदार है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे ऐसा हादसा दोबारा नहीं हो।
13 of 16
नोएडा के सेक्टर-150 स्थित घटना स्थल स्थित पानी से मृतक युवराज की कार को क्रेन से निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा, कोई नहीं बचेगा : सांसद
दो दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। कोई भी जिम्मेदार बचेगा नहीं। प्राधिकरण के अधिकारियों को कुछ दिन पहले ही मैंने भी पत्र लिखा था। इसके बाद भी लापरवाही बरती गई है। डॉ. महेश शर्मा, सांसद
14 of 16
Noida Accident
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
घटना के चार दिन पहले लिखा था प्राधिकरण को पत्र
हादसे वाली जगह से लेकर अन्य कामों के लिए प्राधिकरण को सितंबर में पत्र लिखा था। साथ ही, चार दिन पहले भी दूसरे पत्र के माध्यम से भी अवगत कराया गया था, लेकिन नोएडा प्राधिकरण की ओर से लापरवाही बरती गई। भले ही इंजीनियर को हटा दिया गया है। पुलिस से लेकर अन्य जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई कराई जाएगी।- तेजपाल नागर, विधायक, दादरी।
15 of 16
Noida Accident
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
पानी में डूब रहे युवक को बचाने के लिए उपकरण
आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा गया है कि बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश और सबसे अमीर प्राधिकरण का दावा करने वाली संस्था के पास पानी में डूब रहे युवक को बचाने के लिए उपकरण तक नहीं है। जहां युवराज ड्या वहां सब तमाशा देखते रहे और युवक की मौत हो गई।
सभी को इस्तीफा दे देना चाहिए
अभिनेता व बिगबॉस फेम अभिनव शुक्ला ने कहा कि पुलिस, फायर व एनडीआरएफ के टीम से कोई पानी में अंदर नहीं गया। जिनका काम बचाना था, उन्होंने नहीं किया। एक डिलावरी वाले ने जाने की कोशिश की। उसे भी जाने नहीं दिया गया। सभी की इस्तीफा दे देना चाहिए।