फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : बंद झुग्गी के कारण ऐसे लगी आग, जता रहे आशंका, 1000 से ज्यादा लोग हुए बेघर

Mon, 12 Apr 2021 11:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
बहलोलपुर अग्निकांड - फोटो : पीटीआई
नोएडा के बहलोलपुर गांव में आग की घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नालंदा बिहार निवासी बिरजू परिवार के साथ गांव गया हुआ है। ऐसे में उसकी झुग्गी बंद थी। झुग्गी के आगे से बिजली का तार निकल रहा है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट होने से पहले बिरजू की झुग्गी में आग लगी। उसके बाद अन्य सभी झुग्गियों में आग फैल गई। 
विज्ञापन

2 of 5
bahlolpur fire - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने बताया कि यहां प्रति झुग्गी दो हजार रुपये प्रतिमाह किराया लगता है। लोगों ने झुग्गी के साथ ही कुछ गज के गोदाम भी किराये पर ले रखे हैं। यहां पर लोग कबाड़ का सामान रखकर खरीद-बिक्री करते थे। गोदामों का प्रति गज के हिसाब से किराया लिया जाता है। पुलिस जांच में पता चला है कि बहलोलपुर गांव में रहने वाले प्रेम ने प्लॉट पर झुग्गियां किराये पर दे रखी थी। पुलिस जांच कर रही है कि यह झुग्गियां वैध थी या अवैध।
विज्ञापन

3 of 5
bahlolpur fire - फोटो : पीटीआई
चार एफएसओ और 17 दमकल वाहन आग बुझाने में लगे
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए चार अग्निशमन अधिकारी और 17 फायर टेंडर को मौके पर भेजा गया। आग का क्षेत्र काफी बड़ा था और वहां प्लास्टिक की पन्नी, बोतलें कबाड़ के ढेर जगह-जगह थे। इस कारण आग कम समय में ही फैल गई और दो घंटे में नियंत्रण पाया गया। पूर्ण रूप से आग बुझाने के बाद सर्च अभियान चलाकर झुग्गियों में जांच की जाएगी।

4 of 5
bahlolpur fire - फोटो : लाल सिंंह
सपाई शुरू करेंगे समाजवादी रसोई
बहलोलपुर गांव चोटपुर कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास बनी झुग्गियों में आग लगने से बेघर हुए लोगों के लिए समाजवादी पार्टी के नेता सुनील चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अग्निकांड से पीड़ित लोगों मदद का भरोसा दिया। उन्होंने घोषणा की कि सोमवार से समाजवादी रसोई से गरीब और बेघर लोगों की भोजन की व्यवस्था की जाएगी। उनके साथ सते प्रधान, कैलाश शाह, गौरव यादव, रामवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बहलोलपुर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
कई संस्थाओं ने बढ़ाए मदद को हाथ
आग लगने के बाद कई झुग्गी झोपड़ी के लोग खुले आसमान के नीचे आने पर मजबूर हो गए। शाम को शहर की कई संस्थाओं ने जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। समाजसेवी अनूप खन्ना ने वहां जाकर लोगों को खाना आदि वितरित किया। इसके अलावा चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजन श्रीवास्तव वहां टीम के साथ पहुंचे और एक हजार लोगों का खाना वितरित करवाया। साथ ही, सभी लोगों को कंबल वितरित किए। राजन श्रीवास्तव ने कहा कि सोमवार को भी सुबह चाय से लेकर सारी व्यवस्थाएं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें