फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Murder Case: निक्की के घर पहुंची पुलिस, पिता-भाई और बेटे से पूछे ये सवाल; मोबाइल का गुम होना अब भी रहस्य

Sun, 31 Aug 2025 08:08 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

आरोपी के चचेरे भाई देवेंद्र का कहना है कि घटना के बाद से निक्की का मोबाइल कहां है उन्हें नहीं मालूम। यह जांच होनी चाहिए कि कंचन बैग में भरकर घटना के बाद क्या ले गई थी।
विज्ञापन
1 of 9
निक्की हत्याकांड में नया मोड - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की हत्याकांड को लेकर रविवार को पुलिस निक्की के परिजनों से बयान लेने के लिए रूपवास गांव पहुंची। निक्की के पिता व भाई से अलग-अलग बयान दर्ज किए गए। निक्की के पुत्र के भी बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

2 of 9
निक्की के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 से अधिक पुलिसकर्मी पहुंचे निक्की के घर
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त को निक्की को आग लगा कर जला दिया गया था। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की रिपोर्ट निक्की की बहन ने मृतका के पति विपिन, सास दया, ससुर सतवीर, जेठ रोहित समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। रविवार दोपहर करीब दो बजे 10 से अधिक पुलिसकर्मी रूपवास गांव पहुंचे। उन्होंने पहले निक्की के पिता से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही उनके बयान दर्ज किए। 
विज्ञापन

3 of 9
निक्की के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पूछे ये सवाल
पूछा कि निक्की को आग लगाकर घायल होने के बाद आप कब पहुंचे थे। निक्की को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर कौन-कौन गया था। अस्पताल में कोई बयान दिया गया या नहीं। उसके बाद निक्की के भाई के बयान दर्ज किए गए निक्की के पुत्र से भी घटनाक्रम के बारे में जानकारी की गई। निक्की के पिता भिखारी सिंह ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे थे तो निक्की बोलने की हालत में नहीं थी। उनके परिवार के लोग ही अस्पताल लेकर गए थे। पुलिस की ओर से सभी के बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है। पुलिस की ओर से इससे पहले कंचन के बयान को कासना कोतवाली में दर्ज किया जा चुका है। उस दौरान कंचन से सोशल मीडिया पर शेयर होने वाले वीडियो के अलावा घटना के समय के बारे में पूछा गया है। पुलिस की ओर से आगामी दिनों में फिर से महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कंचन के बयान दर्ज किए जा सकते हैं।

4 of 9
आरोपी पति विपिन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी के परिजन बोले- बच्चे की कस्टडी के लिए जाएंगे कोर्ट
विपिन के परिजन मोनू ने बताया कि घटना के बाद विपिन और उसका परिवार फरार नहीं हुए थे। परिवार के लोग ही अस्पताल ले गए थे। पुलिस जांच के दौरान विपिन को पुलिस के बारे में परिजन ने ही जानकारी दी थी। अस्पताल में सिलेंडर फटने की बाद निक्की ने डॉक्टरों को भी बताई थी। विपिन और रोहित के बच्चों को कंचन ने बेघर किया है। वह कोर्ट के माध्यम से तीनों बच्चों की कस्टडी की मांग की जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 9
मृतक निक्की की बहन कंचन - फोटो : वीडियो ग्रैब
कंचन बैग में भरकर क्या ले गई? 
आरोपी के चचेरे भाई देवेंद्र का कहना है कि घटना के बाद से निक्की का मोबाइल कहां है उन्हें नहीं मालूम। यह जांच होनी चाहिए कि कंचन बैग में भरकर घटना के बाद क्या ले गई थी। घटना के बाद वह स्वयं निक्की को अस्पताल गए थे। निक्की का मोबाइल कहां है वह कंचन ही बता सकती है। अस्पताल में विपिन की मां, पिता के अलावा बाद में रोहित भी पहुंचा था। यहां करीब दो घंटे उपचार के बाद निक्की को सफदरजंग अस्पताल एबुलेंस से रेफर किया गया था। इस एंबुलेंस में निक्की के पिता और आरोपी पिता के साथ गए थे। निक्की को सफदरजंग अस्पताल में मृत घोषित किया गया था। आरोपी विपिन के परिजन शव को सिरसा लाना चाहते थे, लेकिन निक्की के परिजन जिद कर शव को रूपवसा ले गए थे। गांव वालों और ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप के बाद शव को सिरसा गांव लाया गया था। वहीं निक्की के परिजनों ने आरोपी विपिन के परिजनों के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

6 of 9
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati
आरोपी के परिजन बोले- मामले की सीबीआई जांच हो
सिरसा गांव में रहने वाले आरोपी के विपिन के परिजन, ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने रविवार सुबह गांव में बैठक की। इसके बाद सभी लोग सुबह 11 बजे कासना कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने कोतवाली प्रभारी से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजन ने पुलिस से कहा कि घटना के वक्त विपिन, उसकी मां, पिता सतवीर, जेठ रोहित घर के बाहर थे। रोहित तो सिरसा स्थित टोल प्लाजा के पास ड्यूटी पर था। विपिन भी घर के बाहर दुकान के पास बैठा था। विपिन की मां और पिता भी घर के बाहर थे। ऐसे में वह कैसे घर में पहुंचकर आग लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निक्की ने खुद कहा था, सिलेंडर से झुलसी है
झुलसने के बाद निक्की बोल रही थी। उसने अस्पताल में डॉक्टरों और नर्स से बात में अपने बयान में कहा था कि सिलेंडर फटने से वह झुलस गई है। अंतिम संस्कार में विपिन के पिता शामिल हुए थे। सभी चीजों की उनके पास सीसीटीवी फुटेज के अलावा वीडियो हैं। निक्की के अंतिम संस्कार के बाद पूरी कहानी एकदम से बदल दी गई है। निक्की की बहन कंचन और उसके परिवार वाले असल घटना छिपा रहे है। इसलिए मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। 

8 of 9
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जरूरत पड़ी तो पंचायत करेंगे
परिजन का कहना है कि इस मामले में अभी सिर्फ बैठक की है। जरूरत पड़ी तो आगे पंचायत भी करेंगे। वहीं परिजनों का कहना है कि जरूरत पड़ी तो मामले में प्रदेश के सीएम, डीजीपी व पुलिस आयुक्त से भी मिलेंगे। चूंकि अभी पुलिस सही जांच कर रही है कि इसलिए उन्हें जांच पर भरोसा है। अगर मामले की सीबीआई जांच हो तो यह और भी अच्छा होगा।
विज्ञापन

9 of 9
पति विपिन के साथ निक्की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस सप्ताह जमानत अर्जी हो सकती है दाखिल
आरोपी विपिन के परिजन जेल में बंद आरोपी विपिन, उसकी मां दया, पिता सतवीर, भाई रोहित को जेल से छुटाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में आरोपी के अधिवक्ता मनोज बोड़ाकी का कहना है कि मामले में पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के दौरान जो पर्चा दाखिल किया है। उसे निकलवाने के बाद जमानत की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कई अहम साक्ष्य हैं, जो जमानत के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। इन्हें अदालत में रखा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें