फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक्की हत्याकांड: 'ओ बहन ये तूने क्या कर लिया...कोई किसी का ना है', एक और नया वीडियो; बहन कंचन की आवाज का दावा

Tue, 26 Aug 2025 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

"ओ बहन ये तूने क्या कर लिया... कोई किसी का ना है", ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की भाटी की मौत से जुड़ा नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में निक्की की बहन कंचन की आवाज होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 12
Nikki Murder Case - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में विवाहिता निक्की भाटी की हत्या के मामले में हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसको निक्की की बहन कंचन के द्वारा बनाया गया बताया गया है। दावा किया गया है कि उसमें कंचन बोल रही है कि ओ बहन ये तूने क्या कर लिया। कोई किसी का ना हैं। हालांकि पुलिस ने कहा है कि वीडियो की जांच की जा रही है।

वहीं ग्रामीणों ने दावा किया है कि निक्की पक्ष की तरफ से अधूरे वीडियो को वायरल किया गया था। सोमवार को जारी की गई वीडियो पूरी है। पहले कुछ सेकेंड में मारपीट की पुरानी वीडियो है। उसके बाद निक्की के जलने वाली वीडियो है। जिसमें एक महिला बोल रही है कि ओ बहन ये तूने क्या कर लिया। कोई किसी का नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 12
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Insta @_makeover_by__kanchan/
निक्की की बहन कंचन की आवाज होने का दावा
दावा किया गया है कि यह आवाज निक्की की बहन कंचन की है। आरोप है कि मारपीट और आग की दो अलग-अलग घटना को एक दिखाने का प्रयास किया गया है। वीडियो को पोस्ट करने वाले ने दावा किया है कि वीडियो में निक्की की मौत की सच्चाई बता रही है।

 
विज्ञापन

3 of 12
निक्की को आग लगाकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
वायरल वीडियो की जांच जारी
वहीं, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल है। उसमें भी दावा किया है कि निक्की को पीटने वाले इस वीडियो का आधा हिस्सा वायरल किया गया, लेकिन वीडियो के दूसरे हिस्से में मां दया विपिन को पीट रही थी। वो निक्की को बचा रही थी। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

4 of 12
पत्नी की पिटाई करता पति - फोटो : अमर उजाला
आरोप, 35 लाख दहेज की थी मांग, निक्की को जला डाला
दादरी के रूपवास गांव की निक्की की 27 दिसंबर, 2016 में सिरसा गांव के विपिन से शादी हुई थी। निक्की की बड़ी बहन कंचन की शादी विपिन के भाई से हुई है। पिता भिकारी सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले 35 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर निक्की को परेशान करते थे। बृहस्पतिवार शाम विपिन ने मां दया के साथ मिलकर निक्की को जिंदा जला दिया था। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 12
निक्की हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी ससुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सतवीर लगातार 35 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की मांग पूरी करने के लिए एक और बुलेट भी दे दी, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। दोनों बहनों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपियों ने समझौते को नहीं माना।
विज्ञापन

6 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सास दया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सास दया और देवर विपिन ने निक्की को जला दिया
वहीं, मृतका निक्की की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया और देवर विपिन ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। उसने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। 

 
विज्ञापन

7 of 12
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Insta @_makeover_by__kanchan/
कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान कंचन ने मारपीट और आग लगाते हुए आरोपियों का वीडियो बना लिया। आनन-फानन निक्की को इलाज के लिए पहले फोर्टिस फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। 

 

8 of 12
निक्की हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निक्की हत्याकांड के आरोपी ससुर और जेठ भी गिरफ्तार
निक्की भाटी दहेज हत्याकांड में आरोपी ससुर सतवीर (55) और जेठ रोहित भाटी (30) को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद से ही दोनों फरार थे। पुलिस ने सास दया, ससुर और जेठ को सूरजपुर स्थित कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी पति विपिन भाटी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। 

 

9 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति विपिन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति विपिन ने कहा, कोई पछतावा नहीं
मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद घायल हुए आरोपी पति विपिन भाटी ने डाढ़ा अस्पताल में कहा कि उसे पत्नी की मौत का कोई पछतावा नहीं है। उसने कहा, मैंने उसे नहीं मारा है। वह खुद मर गई। पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, यह बहुत आम बात है।

 

10 of 12
पति के साथ निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान
राष्ट्रीय महिला आयोग ने ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड का स्वतः संज्ञान लिया है। मामले में तत्काल कार्रवाई करने के लिए यूपी के डीजीपी को पत्र लिखा है। अब तक इस मामले में पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के लोगों पर धिक्कार है।

 

11 of 12
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा की घटना निंदनीय है। हम अपनी बेटियों को इतना अच्छा वातावरण देते हैं। उनको आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं। माता-पिता पूरा प्रयास करते हैं कि उनकी बेटी ससुराल में खुश रहेंगी, लेकिन अचानक से वो बेटी नहीं रहती है। वो बलि चढ़ जाती है।

 
विज्ञापन

12 of 12
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैं इसका धिक्कार करती हूं। आयोग की इस विषय पर पूरी नजर है। स्वतः संज्ञान लेकर यूपी के डीजीपी को पत्र लिखा गया है। जिसमें तत्काल जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है। डीजीपी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। आयोग की अभी निक्की के परिवार से भी बात नहीं हुई हैं। परिवार सदमे में है और आयोग उनके साथ हैं। आयोग पूरे मामले पर नजर रख रहा है। 

यह भी पढ़ें: निक्की हत्याकांड में नया खुलासा: ब्यूटी पार्लर में भी पीटा...भरी पंचायत में विपिन और उसके बाप ने मांगी थी माफी



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें