फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक्की हत्याकांड में नया मोड़: तीन साल पहले आई थी रिश्ते में दरार, रंगे हाथ दूसरी लड़की संग पकड़ा गया था विपिन

Mon, 25 Aug 2025 10:35 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्ट, नोएडा

सार

आरोप है कि विपिन को घर पर ग्राहकों का आना-जाना पसंद नहीं था, जिसको लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। स्थिति और बिगड़ गई वर्ष-2024 में जब निक्की ने विपिन को जारचा गांव की एक युवती के साथ संबंध में रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
1 of 6
निक्की हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
निक्की हत्याकांड में मामले की जांच कर रही कासना कोतवाली पुलिस ने जांच में पाया कि विवाद लगभग तीन साल पहले शुरू हुआ था, जब दोनों बहनों ने घर पर ही बुटीक और ब्यूटी पार्लर खोल लिया था। परिवार के लोग इस फैसले के खिलाफ थे। लेकिन दोनों बहनों ने उनकी बात न मानकर अपने शौक को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

2 of 6
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati
रंगे हाथ पकड़ा गया था विपिन
आरोप है कि विपिन को घर पर ग्राहकों का आना-जाना पसंद नहीं था, जिसको लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। स्थिति और बिगड़ गई वर्ष-2024 में जब निक्की ने विपिन को जारचा गांव की एक युवती के साथ संबंध में रंगे हाथ पकड़ लिया। युवती ने पिछले साल जारचा थाने में विपिन के खिलाफ शारीरिक शोषण का केस भी दर्ज कराया था। 
विज्ञापन

3 of 6
पति विपिन के साथ निक्की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विपिन ने दे दी थी धमकी
पिछले 10-15 दिनों से दोनों पति-पत्नी आपस में बातचीत नहीं कर रहे थे। दोनों एक ही छत के नीचे रहते थे लेकिन अलग-अलग कमरों में। विपिन ने निक्की को साफ कह दिया था कि वह सोशल मीडिया पर कोई कंटेंट पोस्ट नहीं करेगी और न ही ब्यूटी पार्लर चलाएगी। घटना से कुछ मिनट पहले दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ और इसी दौरान विपिन ने निक्की को कई बार थप्पड़ मारे थे।

4 of 6
निक्की को आग लगाकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के चचेरे भाई का कहना है, निक्की ने कहा था सिलेंडर फटने से है झुलसी
निक्की हत्याकांड के मामले में आरोपी के परिजन खुलकर खुलकर अपना पक्ष रखने लगे हैं। विपिन के चचेरे भाई और पड़ोस में रहने वाले देवेंद्र का कहना है कि निक्की ने पहले कहा था कि वह सिलेंडर ब्लास्ट में घायल हुई है। घटना के दिन अचानक उन्होंने विपिन को शोर मचाते हुए सुना कि निक्की को तुरंत अस्पताल ले जाना है। इसके बाद हड़कंप मच गया और सभी लोग चिल्लाने लगे कि निक्की आग से झुलस गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Insta @_makeover_by__kanchan/
निक्की ने कहा था सिलेंडर फटा है
अगर सीसीटीवी फुटेज देखेंगे तो पाएंगे कि जैसे ही विपिन ने शोर मचाया वह अपनी दुकान से बाहर आए। उन्होंने अपनी दुकान बंद की और तुरंत गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। उन्होंने चाचा-चाची सतवीर और दया के साथ मिलकर निक्की को अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में निक्की कह रही थी कि सिलेंडर फट गया है। वह लगातार पानी मांग रही थी और कह रही थी कि उसे सांस नहीं आ रही। उन्होंने उसे फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने डॉक्टर को भी सिलेंडर ब्लास्ट की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी आई सामने
इधर जांच कर रही पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। सभी तथ्यों का मिलान किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज का समय और कंचन द्वारा साझा की गई घटना का समय मेल खाता है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। फुटेज में दिखाई दे रहे व्यक्ति विपिन ही हैं या कोई और इसकी पुष्टि जांच के बाद की जाएगी। साथ ही अस्पताल के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें