फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Murder Case: तीन साल पहले इस वजह से हुई थी विवाद की शुरुआत, सात वर्ष से इसलिए समझौता कर रही थी निक्की

Tue, 26 Aug 2025 03:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की हत्याकांड की जांच कर रही कासना कोतवाली पुलिस की जांच में कई तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक करीब विवाद करीब तीन साल पहले शुरू हुआ था।
विज्ञापन
1 of 10
Nikki Murder Case - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की भाटी की मौत के बाद से बड़ी बहन कंचन अपने इंस्टाग्राम पर सक्रिय है। वह 72 घंटे के अंदर 30 पोस्ट कर चुकी हैं। इनमें से 8 पोस्ट उन्होंने स्वयं की हैं जबकि बाकी दूसरे के पोस्ट को री-पोस्ट किया है। घटना के बाद से इंस्टाग्राम पर कंचन के फॉलोवर्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं। तीन दिन में 14 हजार फॉलोवर्स बढ़ चुके हैं। 

कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में विवाहिता निक्की की जलकर मौत हो गई। आरोप है कि पति व अन्य लोगों ने निक्की को जिंदा जला दिया। घटना के समय निक्की की बड़ी बहन कंचन भी घर में मौजूद थी। कंचन निक्की की जेठानी भी है। 
विज्ञापन

2 of 10
Nikki Murder Case - फोटो : Facebook
कंचन का इंस्टाग्राम पर मेकओवर बाई कंचन नाम से अकाउंट भी हैं। घटना के बाद से कंचन इंस्टाग्राम पर सक्रिय है। इनमें से ज्यादातर पोस्ट में निक्की को इंसाफ दिलाने, याद करने की बात कहीं है। घटना के समय कंचन के फॉलोवर्स 49000 थे, लेकिन सोमवार को फॉलोवर्स की संख्या 63 हजार पार कर गई थी।
विज्ञापन

3 of 10
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Insta @_makeover_by__kanchan/
सात साल से समझौता कर रही थी निक्की
कंचन ने सोमवार को 61 सेकंड की एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें कहा है कि घटना के बाद लोग बहुत सारे सवाल कर रहे हैं, लेकिन अभी मैं उस स्थिति में नहीं हूं कि उनका जवाब दे सकूं। मुझे पता है कि मेरी बहन के साथ क्या हो रहा था? सामाजिक चीजों को सोचते हुए चीजों के साथ सामंजस्य बैठा रहे थे। 

 

4 of 10
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Insta @_makeover_by__kanchan/
सात साल का बेटा है। उसकी की वजह से वो बहुत ज्यादा समझौता कर रही थी कि शायद आज नहीं तो कल सभी चीजों अच्छी हो जाएंगी। यह नहीं पता था कि यह सब हो जाएगा। काफी लोग नकारात्मक बोल रहे है। जो समर्थन कर रहे हैं, उनका धन्यावाद किया। 
विज्ञापन

5 of 10
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Insta @_makeover_by__kanchan/
आपकी बहन के साथ भी कुछ हो सकता है। हम सभी को आगे के लिए तैयार होना है। 11 या 12 फरवरी को एक्शन ले लिया होता तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। आखिर में कंचन ने कहा है कि सभी के सवालों का जवाब बहुत जल्द मिल जाएगा।

 
विज्ञापन

6 of 10
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati
तीन साल से घर में चल रहे बुटीक व ब्यूटी पार्लर से शुरू हुआ था विवाद
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की हत्याकांड की जांच कर रही कासना कोतवाली पुलिस की जांच में कई तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक करीब विवाद करीब तीन साल पहले शुरू हुआ था। दोनों बहनों ने घर पर ही बुटीक और ब्यूटी पार्लर खोला था। परिवार के लोग इसके खिलाफ थे। दोनों बहनों ने परिजनों की बात नहीं मानी। जिसके बाद विवाद बढ़ता चला गया है।

 
विज्ञापन

7 of 10
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati
बताया जा रहा है कि विपिन को घर पर ग्राहकों का आना-जाना पसंद नहीं था, जिसको लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। साल 2024 में निक्की ने विपिन को जारचा गांव की युवती के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। युवती ने पिछले साल जारचा थाने में विपिन के खिलाफ शारीरिक शोषण का केस भी दर्ज कराया था। 

8 of 10
बहन कंचन और अन्य के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati
पिछले 10-15 दिनों से दोनों पति-पत्नी आपस में बातचीत नहीं कर रहे थे। दोनों एक ही छत के नीचे रहते थे लेकिन अलग-अलग कमरों में। विपिन ने निक्की को साफ कह दिया था कि वह सोशल मीडिया पर कोई कंटेंट पोस्ट नहीं करेगी और न ही ब्यूटी पार्लर चलाएगी। घटना से कुछ मिनट पहले दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ और इसी दौरान विपिन ने निक्की को कई बार थप्पड़ मारे थे।

9 of 10
निक्की को आग लगाकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
आरोप, 35 लाख दहेज की थी मांग, निक्की को जला डाला
दादरी के रूपवास गांव की निक्की की 27 दिसंबर, 2016 में सिरसा गांव के विपिन से शादी हुई थी। निक्की की बड़ी बहन कंचन की शादी विपिन के भाई से हुई है। पिता भिकारी सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले 35 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर निक्की को परेशान करते थे। बृहस्पतिवार शाम विपिन ने मां दया के साथ मिलकर निक्की को जिंदा जला दिया था। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

 
विज्ञापन

10 of 10
निक्की हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निक्की हत्याकांड के आरोपी ससुर और जेठ भी गिरफ्तार
निक्की भाटी दहेज हत्याकांड में आरोपी ससुर सतवीर (55) और जेठ रोहित भाटी (30) को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद से ही दोनों फरार थे। पुलिस ने सास दया, ससुर और जेठ को सूरजपुर स्थित कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी पति विपिन भाटी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। 

यह भी पढ़ें: निक्की हत्याकांड में नया ट्विस्ट: सिलिंडर फटने से झुलसी थी निक्की? अस्पताल से आए मेमो में बताई थी ये वजह


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें