ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। मुठभेड़ में घायल आरोपी पति विपिन के बाद अब उसकी मां दयावती को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दया अपने घायल बेटे से मिलने जिम्स अस्पताल पहुंची थी, जहां से उसे हिरासत में लिया गया।