फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा हैदर जाएगी पाकिस्तान: भारत सरकार का कड़ा कदम, भड़के सचिन मीणा के पड़ोसी... 'भाभी' के मुद्दे पर दो फाड़

Fri, 25 Apr 2025 04:38 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

हमारी टीम ने जब मोहल्ले के लोगों से यह पूछा कि क्या सीमा हैदर को पाकिस्तान जाना चाहिए? इस सवाल पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ लोगों ने कहा कि हां चले जाना चाहिए वहीं कुछ का कहना था कि नहीं जाना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
सीमा हैदर के पाकिस्तान जाने पर क्या बोले पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमले में पर्यटकों की मौत के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए सार्क वीजा छूट की नीति के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को दी जा रही सुविधा समाप्त कर दी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन

2 of 6
सीमा हैदर और उनके वकील एपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
सीमा हैदर पर नहीं होगा सीधा असर
सीमा ऑनलाइन गेम पब्जी के जरिए ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से जुड़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई। अब वह सचिन के साथ नोएडा में रह रही है। हाल ही में दोनों को एक बच्ची भी हुई है। सरकार के ताजा फैसले के बाद सवाल उठा है कि क्या इसका असर सीमा हैदर पर भी पड़ेगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि सीमा पर कोई सीधा असर नहीं होगा। क्योंकि सीमा वीजा के जरिए भारत नहीं आई थी। बल्कि अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत में दाखिल हुई है। उनके खिलाफ मामला अदालत में विचाराधीन है। जब तक कोर्ट कोई फैसला नहीं देती, तब तक उन्हें देश से निकाला नहीं जा सकता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

3 of 6
सीमा हैदर और उनके वकील एपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
सीमा सनातन धर्म अपना चुकी
केंद्र सरकार से कानूनी राय भी मांगी गई है। वहीं सीमा के वकील एपी सिंह का कहना है कि घटना से सीमा व सचिन परेशान हैं। सीमा सनातन धर्म अपना चुकी है। उसके दस्तावेज गृह मंत्रालय, भारत सरकार और एटीएस के पास जमा हैं। राष्ट्रपति के पास याचिका लंबित है। सीमा द्वारा जमानत के आदेश का पालन किया जा रहा है। उसे पहले से ही पाकिस्तान से धमकी मिल रही है।

4 of 6
सीमा हैदर के घर के बाहर खड़ी अमर उजाला की रिपोर्टर - फोटो : अमर उजाला
सीमा हैदर के घर पहुंची अमर उजाला की टीम
सरकार के आए फैसले के बाद अमर उजाला की टीम सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर पहुंची। ताकि इस पूरे मसले पर उनकी राय ली जा सके, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी किसी ने तो घर का दरवाजा खोला और न ही कोई बात करने के लिए सामने आया। इसके बाद हमने मोहल्ले के लोगों से बात की और उनकी राय ली।
विज्ञापन

5 of 6
सीमा हैदर के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
सीमा हैदर के पाकिस्तान जाने की बात पर बंटे दिखे मोहल्ले वाले
हमारी टीम ने जब मोहल्ले के लोगों से यह पूछा कि क्या सीमा हैदर को पाकिस्तान चले जाना चाहिए? हमारे इस सवाल पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ लोगों ने कहा कि हां चले जाना चाहिए वहीं कुछ का कहना था कि नहीं जाना चाहिए। अब वो भारतीय है और उसकी एक बच्ची भी है, भारतीय है। कुछ नौजवानों और बच्चों ने कहा कि सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए क्योंकि वो हमारी भाभी है। 
अब नोएडा में सीमा हैदर का क्या होगा?: वकील एपी सिंह ने स्थिति की साफ, बताया अस्पताल में सीमा...; मिल रहीं धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीमा हैदर के पड़ोस में रहने वाली महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान जाने की बात कहने वालों ने बताया ये आधार
जिन लोगों ने सीमा हैदर को पाकिस्तान चले जाने की बात कही उनका आधार है कि वो पाकिस्तान की रहने वाली है और जब ऊपर (सरकार) से ऑर्डर आ गया है तो उसे अपने देश पाकिस्तान चले जाना चाहिए। हमसे गलती हो गई कि उसे अपने गांव में अपनी जगह दे दी रहने के लिए, अब उसे चले जाना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें