माधुरी दीक्षित
शो के बारे में बोलते हुए माधुरी दीक्षित नेने ने कहा, "कलर्स और मैंने हमेशा एक बहुत ही कामयाब रिश्ता बनाए रखा है और मैं उनके अद्वितीय नए रियलिटी शो - डांस दीवाने का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित महसूस कर रही हूं। इस शो की यूएसपी यह है कि यह भारत की 3 पीढ़ियों को परफार्म करने का एक कॉमन प्लेटफार्म उपलब्ध कराकर अलग-अलग आयु-वर्ग के बीच डांस के जुनून को सेलिब्रेट करता है।जबकि प्रतिभा हमेशा चमकती-दमकती रहेगी, फिर भी हम बच्चों से लेकर वयस्कों तक के अपने प्रतिस्पर्धियों में डांस के प्रति दीवानगी देखने की उम्मीद कर रहे हैं और हमारे शो की यही वह बात जो इसे और से अलग करती है। मेरे लिए नृत्य एक जुनून है और मैं कौन हूं उसका एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए, मैं शो शुरू होने की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रही हूं ताकि हम भारत के सच्चे डांस दीवाने की खोज कर सकें।"